सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khush Khabar: four Good news it contains boarding pass, delhi metro and currency exchange

खुशखबरः हवाई यात्रा में अब नहीं होगी बोर्डिंग पास की टेंशन समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Khush Khabar: four Good news it contains boarding pass, delhi metro and currency exchange
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हवाई यात्रा के दौरान बोर्डिंग पास लेने के लिए जल्द ही लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। बेंगलुरु एयरपोर्ट ने यात्रियों की इस सहूलियत की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआइएएल) पर अब आपका चेहरा ही आपका बोर्डिंग पास होगा। बीआइएएल 2019 तक पेपरलेस बॉयोमीट्रिक सेल्फ बोर्डिंग टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने जा रही है। इस तकनीक से यात्रियों का चेहरा देखकर एयरपोर्ट पर एंट्री मिल सकेगी।

Trending Videos

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोग भी नोएडा से मेट्रो का सफर आसानी से कर सकेंगे। एनएच-24 पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। सेक्टर-62 में बनाया जा रहा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन एफओबी के जरिये इंदिरापुरम से जुड़ेगा। डीएमआरसी ने इसका प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेज दिया है। इस साल के अंत तक सिटी सेंटर से सेक्टर-62 तक मेट्रो के विस्तार का काम पूरा होने के बाद लोगों का सफर आसान होने की उम्मीद है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले जा सकेंगे 2000 और 200 रुपये के नोट, आरबीआई ने बनाए नए नियम

अभी तक लोग 2000 और 200 रुपए के कटे-फटे नोटों को बदलवा नहीं पा रहे थे इसकी वजह थी कि आरबीआई के नियमों में इन नोटों को बदलने का कोई प्रावधान नहीं था, इसके चलते बैंक भी इस मामले पर इंकार कर देते थे। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने कटे-फटे नोट बदलने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

अब नियमों में बदलाव के बाद 2000 और 200 रुपए के नोट बदलने की अनुमति दे दी गई है। इसके बाद अब अब लोग आसानी से इस्तेमाल न हो सकते वाले 2000 और 200 समेत सभी नोटों को बदलवा सकते हैं। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने अब तक इसमें कोई संशोधन नहीं किया था, मगर अब नए संशोधन में 200 और 2000 रुपये के नोट बदलने का प्रावधान जोड़ा गया है जिससे लोगों को खासी सहूलियत मिल सकेगी।
 

वाराणसी में राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप

भारतीय कुश्ती संघ की ओर से अंडर 23 आयु वर्ग की कुश्ती को मान्यता देने के बाद पहली बार यूपी के वाराणसी में स्टेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस चैंपियनशिप में महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भी बड़ी तादाद में लोग आ रहे हैं। इस चैंपियनशिप में करीब पूरे उत्तर प्रदेश से 70 महिला पहलवान हिस्सा ले रही है...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed