फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know why MH-60 Romeo helicopters are important for India

अमेरिका का 'रोमियो' बढ़ाएगा भारतीय नौसेना की ताकत, जानिए क्या है इसकी खासियत

Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why MH-60 Romeo helicopters are important for India
एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर - फोटो : Lockheedmartin.com

अमेरिका ने 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को 24 बहुउपयोगी एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। भारत को पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इन हंटर हेलीकॉप्टरों की जरूरत थी।  


loader

अमेरिका ने 2.4 अरब डॉलर की अनुमानित कीमत पर भारत को 24 बहुउपयोगी एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर की बिक्री को मंजूरी दे दी है। भारत को पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इन हंटर हेलीकॉप्टरों की जरूरत थी।  

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय नौसेना के लिए 24 हेलिकॉप्टर की तुरंत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत ने अमेरिका को खत भी लिखा था। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अगस्त माह में इन हेलिकॉप्टर की खरीद को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही 111 अन्य हेलिकॉप्टर की खरीद को भी मंजूरी दी गई थी। 

कैसे हैं 'रोमियो' हेलिकॉप्टर?

लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये एमएच-60 रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टर पनडुब्बियों और पोतों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। ये हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी हैं। ये दुश्मन की नावों को ट्रैक कर उनके हमलों को रोकने के लिए परिष्कृत लड़ाकू प्रणालियों- सेंसर, मिसाइल और टॉरपीडो से लैस हैं।

ये हेलिकॉप्टर अमेरिकी नौसेना में एंटी-सबमरीन और एंटी-सरफेस वेपन के रूप में तैनात हैं। ये भारतीय रक्षा बलों को सतह रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध मिशन को सफलता से अंजाम देने में सक्षम बनाएंगे। दुनियाभर की नौसेना द्वारा इन्हें तैनात किया जाता है, जिनमें रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी भी शामिल है।

इन हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर होगी। इस बिक्री से उस बड़े रक्षा साझीदार की सुरक्षा स्थिति सुधरेगी जो हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कारक रहा है। रोमियो हेलिकॉप्टरों से भारतीय फौजों की एंटी-सरफेस (जमीन) और एंटी-सबमरीन सुरक्षा क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर
एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर - फोटो : Lockheedmartin.com
मौजूदा हेलिकॉप्टरों में से सबसे आधुनिक इस हेलिकॉप्टर को जंगी जहाज, क्रूजर्स और एयरक्राफ्ट करियर से ऑपरेट किया जा सकता है। ये हेलिकॉप्टर एंटी-सबमरीन के अलावा निगरानी, सूचना, मालवाहक, निजी वाहन, सर्च और बचाव, गनफायर और लॉजिस्टिक सपोर्ट में कारगर हैं।

भारत को कैसे सहायता देगा 'रोमियो'?

इस हेलिकॉप्टर के आने से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। इस वक्त नौसेना ब्रिटिश सी किंग हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ये उन्हीं की जगह लेंगे। ये सौदा भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन तेजी से हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करता जा रहा है। 

चीन की बढ़ती पैठ भारत के लिए खतरा बन रही है। भारत को घेरने के लिए चीन पहले से ही पड़ोसी देशों में अपनी पकड़ मसबूत कर रहा है। वह विकास के नाम पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका आदि देशों को कर्ज के जाल में फंसा रहा है। चीन समुद्र में भी यही नीति अपना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed