क्या अपने दम पर चुनाव लड़ेेंगे वाम दल? 27 फरवरी को महागठबंधन की बड़ी बैठक से खींचे हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर 27 फरवरी को दिल्ली में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में वाम पार्टियां शामिल नहीं होगी। बुधवार को होने वाली यह बैठक न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई है। कांग्रेस, टीडीपी, राजद समेत कई राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे, लेकिन वाम दलों ने इस बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है।
Delhi: Left parties will not participate in the meeting of the opposition parties, scheduled to be held on 27 February, in Parliament House Annexe Extension building over Common Minimum Programme.
— ANI (@ANI) February 25, 2019विज्ञापन
मालूम हो कि इस बैठक को लेकर कांग्रेस ने गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को आगे बढ़ा दिया था। सीडब्ल्यूसी की बैठक अहमदाबाद में 26 फरवरी को होने वाली थी, जिसे बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया गया। चर्चा है कि 27 को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के जरिए विपक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का तालमेल बिठाना चाहता है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में एनडीए के विरोध में एकजुट होने और महागठबंधन को लेकर चर्चा होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, राजद के तेजस्वी यादव के अलावा और छोटे दल के नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।