{"_id":"697b0e81f10bfacfa5059581","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-reprimanded-mp-for-talking-in-loksabha-finance-minister-presented-economic-survey-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: सदन में बात कर रहे सांसदों को स्पीकर ओम बिरला ने डांटा, वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: सदन में बात कर रहे सांसदों को स्पीकर ओम बिरला ने डांटा, वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Lok Sabha: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसी दौरान प्रश्नकाल के समय सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद आपस में बातचीत करते नजर आए, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नाराज़ हो गए और उन्होंने सदस्यों को फटकार लगाई।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के दौरान सदन में लगातार हो रही बातचीत से अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बात कर रहे सांसदों से कहा कि सदन में संक्षिप्त बातचीत की अनुमति है, लेकिन लंबी चर्चा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सदस्यों को आपस में लंबी चर्चा करनी है तो वे सदन से बाहर जाकर ऐसा करें।
प्रश्नकाल के दौरान बात कर रहे थे सांसद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद लगातार आपस में बातचीत कर रहे थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब सदस्य नहीं माने तो स्पीकर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के सदस्यों की बातचीत से अन्य सांसदों को व्यवधान हो रहा है, जो सदन की गरिमा के विरुद्ध है।
ये भी पढ़ें: अगले साल थोड़ी धीमी रहेगी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार, GDP ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद को दी हिदायत
लोकसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि आगे से कार्यवाही में बाधा डालने वाले सदस्यों का नाम लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल को भी अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत कम करने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ें: भाजपा के साैरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर, आप-कांग्रेस का गठबंधन टूटा
लोकसभा 1 फरवरी तक के लिए स्थगित
आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने और प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। अब 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि आमतौर पर आर्थिक सर्वेक्षण बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है, लेकिन इस वर्ष इसे तीन दिन पहले ही लोकसभा में प्रस्तुत किया गया।
अन्य वीडियो

Trending Videos