{"_id":"6a546fb8c523439de30fb1fa","slug":"maharashtra-accident-during-warkari-procession-in-pune-many-killed-after-being-hit-by-truck-hindi-news-update-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे में वारकरियों की जुलूस यात्रा में हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे में वारकरियों की जुलूस यात्रा में हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत
Mon, 13 Jul 2026 10:25 AM IST
Asmita Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Asmita Tripathi
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:25 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में वारकरियों की 'वारी' यात्रा के दौरान एक ट्रक ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए।
महाराष्ट्र के पुणे में वारकरियों की 'वारी' यात्रा के दौरान एक ट्रक ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले में वारकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) की जुलूस यात्रा जारी है। इस दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना ससवाड-जेजुरी सड़क पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि नांदेड़ जिले के लोहा से रंगनाथ महाराज के दिंडी (तीर्थयात्रियों के समूह) से संबंधित एक ट्रक ने सांगली जिले के कसबेदिगराज के दिंडी के वारकरियों के एक समूह को बेलसर टोल नाका से लगभग 500 मीटर की दूरी पर जेजुरी की ओर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बचाव कार्य शुरू
गिल ने बताया, 'इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेजुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि हर साल, राज्य भर से वारकरी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सोलापुर जिले के पंढापुर कस्बे में 'वारी' जुलूस में यात्रा करते हैं।