महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरी, हादसे में पांच की मौत; PM-CM ने जताया दुख
महाराष्ट्र के परभणी जिले में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। यह गांव परभणी-मानवत रोड पर स्थित है, जो छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। परभणी-मानवत रोड पर स्थित एक मंदिर का एक हिस्सा अचानक ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 18 घायल हो गए हैं। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 'सभा-मंडप' या बाहरी हॉल की छत का एक हिस्सा दोपहर करीब 3.30 बजे गिर गया। उन्होंने कहा कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अब तक लगभग 25 लोगों को बचाया जा चुका है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार का दिन होने और भगवान हनुमान से जुड़ा दिन होने के कारण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी।
किस हनुमान मंदिर में हुआ हादसा?
यह घटना परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर में हुई। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, तभी एक खंभा और सभा मंडप की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया।
Parbhani, Maharashtra: A pillar and a section of the roof collapsed at the Hanuman Temple complex in Yashwadi, Parbhani district, triggering a major rescue operation. 30–40 people are trapped under the debris. pic.twitter.com/y2PRLzvrSE
विज्ञापन — IANS (@ians_india) June 20, 2026
पुलिस ने की शवों की पहचान
मृतकों की पहचान संतोष गडाडे (मंथा के निवासी), आकाश सुरदुसे (परभणी), मुनेश अग्रवाल (26, जिंतूर), सूरज पोपटकर (20, मानवत) और श्रीकृष्ण गवारे (38, वड़वानी-बीड) के रूप में की गई।
पीएम मोदी और सीएम फडणवीस ने जताया दुख
वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है और कहा- मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- परभणी जिले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेजी से राहत और बचाव कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
परभणी जिल्ह्यातील यशवाडी येथे हनुमान मंदिराच्या निर्माणकार्य सुरु असलेल्या छताचा भाग कोसळून झालेल्या दुर्दैवी घटनेत काही भाविकांचा मृत्यू झाला आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या घटनेतील जखमींवर उपचार केले जात…
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 20, 2026