सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Face News Update: Congress rebel joins Shiv Sena after poll defeat against CM Shinde

महाराष्ट्र: क्या राज्य में लागू होगा बिहार वाला फॉर्मूला? शिंदे गुट का दावा; कांग्रेस के बागी शिवसेना के हुए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। अब महायुति में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Face News Update: Congress rebel joins Shiv Sena after poll defeat against CM Shinde
महाराष्ट्र में सीएम के चेहरे पर चर्चा तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। गठबंधन 234 सीटों पर आगे रही। वहीं महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब महायुति में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सियासी गलियारों में हलचल जारी है। हालांकि, शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के का दावा है कि राज्य में सीएम के लिए बिहार पैटर्न अपनाया जाएगा। इन सबके बीच, एकनाथ शिंदे के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के एक बागी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। 

Trending Videos


नीतीश की तरह ही शिंदे बनेंगे सीएम: म्हस्के
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सीएम के लिए बिहार पैटर्न अपनाया जाएगा। नीतीश कुमार की तरह एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राजनाथ सिंह की होगी अहम भूमिका'
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे का मामला सुलझाने की जिम्मेदारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को दी जाएगी। महाराष्ट्र में सीएम फेस पर मुहर लगाने में राजनाथ सिंह की अहम भूमिका होगी।

एकनाथ शिंदे बनने चाहिए मुख्यमंत्री: गोगावले
शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता भरत गोगावले ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हर दल के नेता को लग रहा है कि उनके दल से मुख्यमंत्री होना चाहिए। मैं समझता हूं कि एक बार फिर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

कांग्रेस से निलंबित मनोज शिंदे ने शिवसेना का थामा हाथ
दरअसल, कोपरी-पचपाखाड़ी सीट से नामांकन वापस लेने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने मनोज शिंदे को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। अब रविवार को मनोज शिवसेना में शामिल हो गए।

मनोज शिंदे ने कांग्रेस नेतृत्व खासकर ठाणे और कोंकण क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ठाणे और कोंकण को लेकर कभी गंभीर नहीं रही। इससे पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।'

शिंदे ने कांग्रेस के भीतर पार्टी कार्यकर्ताओं के हाशिए पर जाने की भी बात की, उन्होंने दावा किया कि कई कार्यकर्ताओं को दशकों की सेवा के बावजूद मान्यता के बिना निचले पदों पर धकेल दिया गया। उन्होंने कहा, 'मैंने यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया है। पिछले 40 वर्षों से पार्टी को अपना खून-पसीना दिया।

चुनाव से पहले, कांग्रेस ने मनोज शिंदे और सुरेश पाटिल खेड़े को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निलंबित कर दिया। 



यूबीटी शिवसेना विधायक दल के नेता बने आदित्य ठाकरे
मुंबई में उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के विधायकों की बैठक हुई। इसके बाद अंबादास दानवे ने बताया कि आदित्य ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया है। 
 
वर्ली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम पर हर किसी की नजर थी। यहां से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का मुकाबला शिंदे गुट की शिवसेना से मिलिंद देवड़ा और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस से संदीप देशपांडे हुआ। इस बार आदित्य ठाकरे को 63324 वोट मिले। 8801 वोटों से लगातार दूसरी बार वर्ली के विधायक बने। शिवसेना (शिंदे) के मिलिंद देवड़ा को 54523 मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed