Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने चला नया दांव, बाल ठाकरे की बहु स्मिता को बनाया नई फिल्म नीति समिति का अध्यक्ष
Maharashtra: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्रालय ने एक नई चित्रपट (फिल्म) नीति समिति का गठन किया है। स्मिता ठाकरे को 22 सदस्यीय इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर एकनाथ शिंदे ने एक तीर से दो निशाना साधा है। स्मिता के रूप में ठाकरे परिवार को अपने साथ लाकर शिंदे ने गद्दार वाले टैग से छुटकारा पाने की कोशिश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना पर अधिकार के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अब ठाकरे परिवार में भी सेंधमारी की है। उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की बहु स्मिता ठाकरे को नई फिल्म नीति समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे का यह दांव उद्धव ठाकरे पर भारी पड़ सकता है।
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्रालय ने एक नई चित्रपट (फिल्म) नीति समिति का गठन किया है। स्मिता ठाकरे को 22 सदस्यीय इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर एकनाथ शिंदे ने एक तीर से दो निशाना साधा है। स्मिता के रूप में ठाकरे परिवार को अपने साथ लाकर शिंदे ने गद्दार वाले टैग से छुटकारा पाने की कोशिश की है। वहीं, मुंबई के सियासी समीकरण साधने का भी प्रयास किया है। मुंबई में विधानसभा की 36 सीटें है जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना का दबदबा माना जाता है। स्मिता ठाकरे के साथ आने से शिंदे की शिवसेना को इसका लाभ मिल सकता है। इससे पहले स्मिता ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार के साथ जाने पर उद्धव ठाकरे की कड़ी आलोचना भी कर चुकी हैं।
एक समय में शिवसेना का पावर सेंटर थी स्मिता ठाकरे
दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब के जीवित रहते जब सूबे में पहली बार भाजपा-शिवसेना की सरकार बनी थी तब स्मिता ठाकरे पावर सेंटर थी। वह ठाकरे परिवार की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भाभी हैं। कहा जाता है कि स्मिता के कहने पर ही बाल ठाकरे ने मनोहर जोशी की जगह नारायण राणे को मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन शिवसेना की कमान उद्धव ठाकरे के हाथ में आने के बाद वह नेपथ्य में चली गई थी। साल 2009 में उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था।
ठाकरे के मझले बेटे जयदेव की पत्नी हैं स्मिता ठाकरे
स्मिता ठाकरे दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के मझले बेटे की पत्नि है। ठाकरे के तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे का नाम बिंदु माधव, दूसरे जयदेव और तीसरे उद्धव ठाकरे हैं। स्मिति जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। जयदेव ने 2004 में स्मिता से तलाक ले लिया था और दूसरी शादी कर ली थी। इससे बाल ठाकरे काफी नाराज हुए थे। तलाक के बाद भी स्मिता का ठाकरे के आवास मातोश्री आना-जाना था। उसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में चली गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X