सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Six people died after truck hit many vehicles; Student dies after falling from tree

Maharashtra: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक का ब्रेक फेल, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; पेड़ से गिरने से एक छात्र की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Apr 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इस घटना की वजह से कई घंटो तक मुंबई का ट्राफिक बाधित रहा। 

Maharashtra News Updates: Six people died after truck hit many vehicles; Student dies after falling from tree
Mumbai-Pune Expressway - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से कई वाहन आपस में टकरा गए। रायगढ़ जिले के खोपोली के पास ट्रक ने लगभग 12 वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। 
Trending Videos


इस घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इस घटना की वजह से कई घंटो तक मुंबई का ट्राफिक बाधित रहा। 


मेडिकल कॉलेज के परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत

मुंबई में एक 22 वर्षीय मेडिकल छात्र के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात की है जब वर्ली स्थित पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के  दयानंद काले आम तोड़ने के लिए परिसर के पेड़ पर चढ़े। गिरने की वजह से उसे सिर पर बहुत गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे इंस्टीट्यूट के  ही अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दयानंन काले उस्मानाबाद जिले का रहने वाला मेडिकल का तीसरे साल का छात्र था। 

काले की मौत के बाद उसके कई सहपाठियों ने दावा किया कि उसकी मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है।

क्रोधित विद्यार्थियों ने अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया और इस मामले पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद वर्ली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed