{"_id":"636e7655429d8c3a763fddc1","slug":"maharashtra-shiv-sena-uddhav-thackeray-faction-leader-mp-gajanan-kirtikar-today-joined-eknath-shinde-faction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अब तक ठाकरे गुट को छोड़कर पाला बदलने वाले सांसदों की संख्या 13 हो गई है। तीन राज्यसभा सांसदों के साथ उद्धव ठाकरे के पास अब नौ सांसद रह गए हैं।
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के एक और सांसद ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हाथ थाम लिया है। बताया जा रहा है कि दिग्गज नेता और सांसद गजानन कीर्तिकर ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर आधिकारिक तौर पर शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है।
Trending Videos
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिंदे और कीर्तिकर एक साथ नजर आए। इस तरह अब तक ठाकरे गुट को छोड़कर पाला बदलने वाले सांसदों की संख्या 13 हो गई है। तीन राज्यसभा सांसदों के साथ उद्धव ठाकरे के पास अब नौ सांसद रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गजानन कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के सांसद हैं। 1995 में उन्होंने भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी उम्र करीब 79 साल बताई जा रही है। गजानन कीर्तिकर पिछले दिनों जब बीमार थे, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें देखने उनके घर भी गए थे। हालांकि, बीते दिन कई दिनों से कीर्तिकार ठाकरे गुट से नाराज चल रहे थे।
कीर्तिकर के आने से मुझे खुशी है : शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर आज हमारे साथ शामिल हुए। मुझे आज भी पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शब्द याद हैं जब मैं और (उप सीएम) देवेंद्र फडणवीस दिल्ली गए थे, उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार आपके पीछे मजबूती से खड़ी है।
शरद पवार पर टिप्पणी के मामले में भाजपा प्रमुख के खिलाफ शिकायत
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने ठाणे पुलिस में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के कथित बयान के लिए शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने शरद पवार को काला जादू करने वाला बताया था। बावनकुले ने शुक्रवार को सतारा में मीडिया से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा कि पवार अपने प्रभाव में किसी पर भी 'काला जादू' करते हैं। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने खड़कपाड़ा थाने में मामला दर्ज करने की मांग की।