फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Shivsena MP Sanjay Raut said public places opened on oppositions demand

महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना मामलों पर बोले संजय राउत- विपक्ष ही कर रहा था सार्वजनिक स्थल खोलने की मांग

Sat, 20 Feb 2021 10:39 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Shivsena MP Sanjay Raut said public places opened on oppositions demand
शिवसेना के सांसद संजय राउत - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़त को लेकर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि की वजह सार्वजनिक स्थलों को खोले जाने के बताया है।

विज्ञापन


दरअसल, उन्होंने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सभी सार्वजनिक स्थलों को खोलने के पक्ष में नहीं थे। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह विपक्ष ही था, जो प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की थी स्थिति की समीक्षा
राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की थी और वह महामारी के मद्देनजर कुछ खास स्थलों से प्रतिबंधों को हटाने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सरकार ने विपक्षी पार्टियों की मांग की वजह से कुछ स्थानों को खोला।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के छह हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने
वह प्रत्यक्ष तौर पर राज्य के धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए भाजपा द्वारा पिछले साल किए गए विरोध प्रदर्शन का हवाला दे रहे थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोरोना के 6,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

संजय राठौड़ से जुड़े आरोपों के बारे सीएम ठाकरे करेंगे फैसला
वहीं जब उनसे 23 वर्षीय एक युवती की ‘आत्महत्या’ के मामले में शिवसेना मंत्री संजय राठौड़ से जुड़े आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री ठाकरे राठौड़ के बारे में उचित निर्णय लेंगे।


महाराष्ट्र के मंत्री ने बेटे की शादी का रिसेप्शन स्थगित किया

महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि वह नागपुर में कोरोना वायरस के मामलों में हालिया वृद्धि के कारण रविवार को निर्धारित अपने बेटे की शादी के रिसेप्शन को स्थगित कर रहे हैं। मंत्री के परिवार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि शादी 19 फरवरी को हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed