{"_id":"6a0907be1abdd801c5067f4b","slug":"maharashtra-updates-ncp-mp-sule-vehicle-return-neet-paper-leak-pv-kulkarni-athawale-mumbai-pune-nagpur-news-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार; बीड में थप्पड़ मारे जाने से आहत युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार; बीड में थप्पड़ मारे जाने से आहत युवक ने की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sun, 17 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीपी (एसपी) नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार से अपनी पुलिस सुरक्षा और सरकारी वाहन वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसके पीछे देश में चल रहे गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट का हवाला दिया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे संदेश में बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया।
नीट पेपर लीक के दोषियों को सख्त सजा मिले: अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नीट पेपर लीक मामले में अहम बयान दिया है। NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक विवाद में महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले पीवी कुलकर्णी का नाम सामने आने पर एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा, प्रश्नपत्र लीक के मामले बार-बार सामने आते रहते हैं। इन मामलों में शिक्षित लोग ही जिम्मेदार साबित हो रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से निर्वाचित सांसद अठावले ने कहा, देश भर में प्रश्नपत्र लीक मामलों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। हमारी मांग है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में पेड़ के नीचे दबने से किशोरी की मौत
मुंबई के खार पश्चिम इलाके में एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था, जिसके नीचे दबकर दो लड़कियां घायल हो गईं थीं। इसके बाद दोनों को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उपचार के बाद एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की मौत हुई है, उसकी पहचान एरिका श्रीवास्तव (14) के रूप में हुई है, जबकि दूसरी लड़की हर्षिता कुमार (21) का अभी उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की ओर से उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन, उसकी हालत अभी-भी चिंताजनक ही बताई जा रही है। दोनों ही लड़कियों को बहुत ही गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से उपचार शुरू किया गया।
डॉक्टर की ओर से एरिका श्रीवास्तव को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी लेकिन, स्थिति अत्याधिक गंभीर होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें कि यह पूरी घटना 10 मई की है, जब एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था। इस घटना के बाद वहां के लोग खौफ में आ गए। दुर्भाग्य की बात है कि मौके पर मौजूद दो लड़कियां उस विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गई थी।

ठाणे में 'ठेके पर हत्या' की साजिश का भंडाफोड़
ठाणे पुलिस ने एक 'ठेके पर हत्या' की साजिश का पर्दाफाश किया है और पीड़ित के छोटे भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर हमलावरों को काम पर रखा था और जांचकर्ताओं को गुमराह करने और हत्या में अपनी भूमिका छिपाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परेश तोलाराम पाटिल (40) की 12 मई को संपत्ति विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और उसके भाई ने कथित तौर पर ठेके पर हत्यारों को 10 लाख रुपये दिए थे। उसी दिन, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक नरेश तोलाराम पाटिल (37) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई परेश की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है।
नरेश के अनुसार, उनका भाई पड़ोसी पालघर जिले के वसई में काम पर मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे रोककर धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल ने यह जानकारी दी। शिकायत मिलने पर गणेशपुरी पुलिस ने 13 मई को हत्या का मामला दर्ज किया।

ठाणे: कल्याण रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार शाम को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरी कांडे के अनुसार, आरोपी शनिवार शाम करीब 5 बजे नाबालिग को स्टेशन परिसर में लाया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिताकी धारा 137(2) (अपहरण), 64(1) (दुष्कर्म) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शाहपुर: 8 साल के मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
ठाणे जिले के शाहपुर में पिछले एक महीने से दहशत का सबब बना तेंदुआ आखिरकार शनिवार देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। इस तेंदुए ने बीते 16 अप्रैल को कलभोंडे गांव के 8 वर्षीय बच्चे, कृष्णा भागा अगीवले पर उस समय हमला कर उसे मार डाला था, जब वह घर के पास फल बीनने गया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद इलाके के कई गाँवों के लोगों ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर ग्रामीणों द्वारा खुशी मनाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वन अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए की चिकित्सकीय जांच के बाद ही उसे कहीं और छोड़ने या स्थानांतरित करने का फैसला लिया जाएगा।

बीड: सरेआम थप्पड़ मारे जाने से आहत युवक ने की आत्महत्या, आरोपी महिला पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरेआम थप्पड़ मारे जाने से आहत होकर एक युवक द्वारा खुदकुशी करने का दुखद मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, परली वैजनाथ तहसील के मोहा गांव में 13 मई को एक महिला ने चंद्रहार राजेभाऊ शिंदे नामक युवक को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। इस सार्वजनिक अपमान से गहरा सदमा लगने के कारण, शिंदे ने 15 मई को कारेवाड़ी गांव के बाहरी इलाके में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर बताया था कि यह उसकी आखिरी कॉल है। सिरसाला थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

पालघर: अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान बड़ा हादसा, हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से वेटर की मौत, 3 घायल
पालघर जिले के नालासोपारा-नाइगांव इलाके में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार को वसई-विरार नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान अभय राकेश तिवारी के रूप में हुई है, जो वहीं एक होटल में वेटर का काम करता था। नगर निगम की टीम जब होटल के बाहर लगे एक भारी लोहे के बैनर को हटा रही थी, तब उसे हटाने या मदद करने के प्रयास में अभय और तीन अन्य लोगों ने जैसे ही बैनर को उठाया, वह ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइव वायर से छू गया। नाइगांव पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर प्रशासनिक लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।