सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates of 3 March, Maharashtra News, ins kaundinya, janardhan waghmare, Mumbai, Politics, Crime

Maharashtra: ओमान की ऐतिहासिक यात्रा से स्वदेश लौटा आईएनएसवी कौंडिन्य; पूर्व सांसद डॉ जनार्दन वाघमारे का निधन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Tue, 03 Mar 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates of 3 March, Maharashtra News, ins kaundinya, janardhan waghmare, Mumbai, Politics, Crime
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथों से सिलकर तैयार किया गया भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य ओमान की ऐतिहासिक यात्रा के बाद स्वदेश लौट लाया है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रविवार को मुंबई डॉकयार्ड में इसका स्वागत किया। बिना इंजन वाले आईएनएसवी कौंडिन्य ने 29 दिसंबर को गुजरात के पोरबंदर से यात्रा शुरू की थी और 14 जनवरी को ओमान के मस्कट पहुंचा था। नौसेना के एक बयान में कहा, यह भव्य समारोह आईएनएसवी कौंडिन्य के ओमान की अपनी पहली समुद्री यात्रा के सफल समापन का प्रतीक है। इस जहाज ने यात्रा के दौरान प्राचीन समुद्री मार्गों का अनुसरण करते हुए देश की समुद्री विरासत और ओमान के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया।
Trending Videos

पूर्व सांसद डॉ जनार्दन वाघमारे का निधन, लातूर पैटर्न के थे जनक
मशहूर शिक्षाविद् और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ जनार्दन वाघमारे का सोमवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। वाघमारे को लातूर पैटर्न का जनक माना जाता है। लातूर पैटर्न बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने का एक मॉडल था। डॉ वाघमारे स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विवि के संस्थापक कुलपति थे। वे एनसीपी संस्थापक शरद पवार के करीबी रहे और 2008 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में शरारत पर डांट के डर से 13 वर्षीय छात्र ने दी जान
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13 साल के बच्चे ने स्कूल में शरारत करने पर माता-पिता की डांट के डर से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात वागले एस्टेट क्षेत्र में हुई, जो श्रीनगर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। मृतक की पहचान रुद्र राकेश सिंह के रूप में हुई है, जो मुंबई के मुलुंड स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर छत के पंखे से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने हाल ही में उसकी शरारतों की शिकायत पर अभिभावकों को बुलाया था। पिता के बाहर होने पर मां स्कूल गईं और बेटे को डांटा था। जानकारी के मुताबिक, इसी बात से घबराकर छात्र ने यह कदम उठाया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से ठाणे सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पालघर की केमिकल यूनिट से जहरीली गैस का रिसाव, 2,600 लोग सुरक्षित निकाले गए
महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक केमिकल यूनिट से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस के रिसाव के बाद हड़कंप मच गया। एहतियात प्रशासन ने 1,600 स्कूली छात्रों समेत 2,600 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ लोगों ने आंखों में हल्की जलन की शिकायत की। जानकारी के मुताबिक, गैस 2,500 लीटर के टैंक से फैली और 5 किमी तक इसका असर देखा गया। जिला कलेक्टर और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रमुख डॉ इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे भगेरिया केमिकल्स कंपनी में हुई। रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। साल्वाड और पास्थल गांवों के निवासियों को सोशल मीडिया के जरिये सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अलर्ट किया गया।

मुंबई में एटीएस की छापेमारी, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी लिंक के शक में चार गिरफ्तार
महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने मुंबई के उपनगरों में देर रात बड़ी कार्रवाई की। एटीएस ने पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन से संदिग्ध संबंधों के मामले में चार जगहों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। एटीएस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद पूर्वी उपनगर गोवंडी में तीन और कुर्ला में एक जगह पर रेड डाली। इस दौरान चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। ये संदिग्ध पाकिस्तान के एक ऐसे आतंकी संगठन के संपर्क में थे, जिस पर भारत में यूएपीए के तहत पाबंदी लगी है। एटीएस ने संदिग्धों के पास से कुछ सबूत भी जब्त किए हैं। इन सबूतों के आधार पर प्रतिबंधित संगठन के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ हो रही है। मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

ठाणे में रिश्वत लेते जेल सूबेदार और कांस्टेबल गिरफ्तार
एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक जेल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को विचाराधीन कैदी से मिलने देने के लिए 1,500 रुपये की रिश्वत ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ठाणे एसीबी के इंस्पेक्टर सुनील करोटे ने बताया कि एसीबी ने सोमवार को आधारवाड़ी कल्याण जिला जेल में तैनात जेल सूबेदार सतीश तानाजी भोसले (55) और जेल कांस्टेबल शरद नाना पनपाटिल (39) को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता 25 फरवरी को अपने दोस्त से मिलने जेल गया था, जो वहां विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था। मुलाकात वाले कमरे में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने 1,000 रुपये मांगे क्योंकि शिकायत करने वाला व्यक्ति कैदी का रिश्तेदार नहीं था। भोसले ने मुलाकात कराने के लिए पहले 4,000 से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में जेल स्टाफ 1,500 रुपये लेने पर सहमत हो गया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

ठाणे में करंट लगने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्तर प्रदेश के दो प्रवासी मजदूरों की जान चली गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसे रविवार रात कल्याण और डोंबिवली इलाकों में हुए। पहली घटना कल्याण की है। यहां उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले संदीप घोरीलाल रावत (35) एक रिश्तेदार के घर पर थे। वे पानी के पंप के पास हाथ-पैर धो रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना डोंबिवली के मानपाड़ा इलाके में हुई। यहां उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले अजयकुमार दसाई गौतम (20) की मौत हो गई। गौतम एक स्थानीय बिरयानी की दुकान पर काम करते थे। वे हाथ धो रहे थे, तभी उनका हाथ गलती से दुकान के अंदर रखी लोहे की रैक से छू गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed