{"_id":"6a0792bfb10f9b7257042523","slug":"maharashtra-updates-palghar-road-accident-mumbai-pune-nagpur-bjp-sena-politics-crime-and-other-hindi-news-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मंदिर विवाद में महिला को किया अर्धनग्न, चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मंदिर विवाद में महिला को किया अर्धनग्न, चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sat, 16 May 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 600 किलोग्राम चांदी की ईंटें लेकर वापी जा रही एक वैन चारोटी ब्रिज के पास डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार, वैन मुंबई स्थित नाकोडा बुलियन की थी और इसे मॉडिसन लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था। वैन में चांदी की 20 प्लेटें (ईंटें) रखी थीं, जिनका कुल वजन 600 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। हादसे के बाद चांदी की खेप पूरी तरह सुरक्षित रही। बड़ी मात्रा में कीमती धातु होने के कारण पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। सुरक्षा के बीच चांदी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा, डीएससी के जेसीओ की मौत
महाराष्ट्र के वर्धा जिले स्थित पुलगांव फायरिंग रेंज में नियमित फायरिंग अभ्यास के दौरान डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स (डीएससी) के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की हादसे में मौत हो गई। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नागपुर की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। यह घटना 15 मई को सेंट्रल एम्युनिशन डिपो, पुलगांव की फायरिंग रेंज में हुई इस घटना में डीएससी के सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड की जान चली गई। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा विभाग ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स भारतीय सेना की विशेष इकाई है, जो थल सेना, नौसेना और वायु सेना के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है।
पुणे अस्पताल में IED मामला: आरोपी गिरफ्तार, इलाज के लिए पैसे ऐंठना था मकसद
महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने इलाज के लिए पैसे ऐंठने के मकसद से यह कदम उठाया था। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई आतंकी कोण नहीं है। आईईडी में विस्फोटक सामग्री नहीं थी और यह एक डमी उपकरण था। पुणे के मंजरी क्षेत्र के शिवाजी राठौड़ (30) को नागपुर में शालीमार एक्सप्रेस से महाराष्ट्र एटीएस और रेलवे सुरक्षा बल ने पकड़ा। आईईडी बुधवार शाम पुणे के उषाकिरण अस्पताल के शौचालय में मिला था। राठौड़ 10 मई को अस्पताल गया था, लेकिन इलाज का खर्च वहन नहीं कर सका। उसने ऑनलाइन टाइमर घड़ी, पाइप खरीदे और यूट्यूब वीडियो देखकर डिवाइस बनाया। राठौड़ पर विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे में हाईवे पर डंपर से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक मोटरसाइकिल डंपर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार को हाईवे के मोहिली-दुगाड हिस्से के पास हुआ। उस समय वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। मृतकों की पहचान 20 साल के जीशान अंसारी और 25 साल के इमरान अंसारी के रूप में हुई है। दोनों युवक वॉलपेपर लगाने का काम करते थे। वे अंबाडी इलाके से अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

पिंपरी-चिंचवड़ में फर्नीचर स्टोर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में कल रात एक फर्नीचर स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रात करीब 9:20 बजे स्टोर पर 5-6 राउंड फायरिंग की। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पिंपरी-चिंचवड़ के डीसीपी गणेश इंगले ने बताया कि पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से निगरानी कर रही है और सबूत जुटा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोनकर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इस दावे की सच्चाई की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके।

महाराष्ट्र में हैवानियत: मंदिर विवाद में महिला को किया अर्धनग्न, चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया
महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित विठ्ठलवाड़ी में दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा और उनके कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद पीड़िता के बाल काटे गए और गले में चप्पलों की माला पहनाकर उन्हें सड़कों पर घुमाया गया। इस खौफनाक वारदात के दौरान बीच-बचाव करने आईं महिला की बहन और बेटी को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वे आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है।
यह पूरा मामला एक मंदिर में प्रवेश को लेकर एक ही समुदाय के दो परिवारों के बीच छिड़े विवाद से जुड़ा है। स्थानीय जातीय पंचायत ने एक राजपूत परिवार के मंदिर प्रवेश पर रोक लगाकर उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया था, जिसका पीड़ित परिवार ने पुरजोर विरोध किया। घटना वाले दिन मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज चल रहा था। इस दौरान पीड़ित परिवार के एक युवक ने सामाजिक बहिष्कार का विरोध किया और मंदिर में दर्शन कर घर लौट गया। युवक के मंदिर प्रवेश करने की इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया।