सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra zilla parishad panchayat election results shiv sena ubt candidate wins by one vote

Maharashtra: ढोकी पंचायत में कड़े मुकाबले में शिवेसना UBT उम्मीदवार ने भाजपा को हराया, एक वोट से हासिल की जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समिति कोे चुनावों के नतीजों के बीच धाराशिव की ढोकी पंचायत समिति में कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां उद्धव गुट की शिवसेना के उम्मीदवार ने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया। पढ़ें रिपोर्ट-

maharashtra zilla parishad panchayat election results shiv sena ubt candidate wins by one vote
evm vote voting new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में सोमवार को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि धाराशिव जिले की ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिद्वंद्वी को केवल एक वोट से हराया।
Trending Videos


ढोकी पंचायत समिति के चुनाव में कड़े मुकाबले में अमर समुद्रे ने जीत हासिल की। यह जीत मतपत्रों की गणना के बाद मिले दो अतिरिक्त वोटों से तय हुई। अमर समुद्रे को कुल 3,187 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी निहाल काजी (भाजपा) को 3,186 वोट मिले। इसके अलावा, नोटा के लिए 56 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन जिलों में हुए चुनाव?
चुनाव आयोग के मुताबिक, 731 जिला परिषदों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में हुए।

चुनाव में देरी क्यों हुई?
चुनाव पहले पांच फरवरी को होना था। लेकिन 28 जनवरी विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन और इसके बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के कारण इसे स्थगित किया गया। मतदान शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चला। मतगणना आज सुबह दस बजे शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: 'सोनम वांगचुक पूरी तरह से ठीक, सर्वोत्तम उपचार मिल रहा', केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

कुल कितने पुरुष और महिलाएं मतदाता?
मतदाता सूची में 1,06,33,269 पुरुष, 1,01,86,965 महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। राज्यभर में कुल 25,471 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चुनाव ड्यूटी के लिए लगभग 1.28 लाख कर्मियों को तैनात किया गया था, जिसमें 125 निर्वाचन अधिकारी और 125 सहायक निर्वाचन अधिकारी शामिल थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) उपलब्ध कराई थीं, जिसमें 51,537 कंट्रोल यूनिट और 1,10,329 बैलट यूनिट शामिल हैं। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया संभालने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। प्रत्येक मतदाता ने दो वोट डाले थे- एक जिला परिषद और एक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए। जिला परिषद का बैलट सफेद बैलट यूनिट पर था, जबकि पंचायत समिति का बैलट गुलाबी बैलट यूनिट पर था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed