फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major incident averted on Delhi-Pune IndiGo flight Passenger tampers with emergency exit causing panic board

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट में बड़ा हादसा टला: यात्री ने इमरजेंसी गेट से की छेड़छाड़, विमान में मचा हड़कंप

Tue, 03 Nov 2026 04:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, पुणे
आईएएनएस, पुणे Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी गेट के लीवर का कवर खोलने की कोशिश की। इससे विमान में अलार्म बज उठा और क्रू सतर्क हो गया। आरोपी ने इसे उत्सुकतावश की गई हरकत बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Major incident averted on Delhi-Pune IndiGo flight Passenger tampers with emergency exit causing panic board
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की एक उड़ान में सवार एक यात्री ने उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कथित तौर पर इमरजेंसी दरवाजे के लीवर का कवर खोलने की कोशिश की, जिससे विमान में अलार्म बज गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
इस घटना के बाद, इंडिगो के एक क्रू मेंबर ने यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पुणे जिले के सासवड निवासी 33 वर्षीय गौरव सत्येंद्र रौतेला के रूप में हुई है। वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6884 से यात्रा कर रहा था और इमरजेंसी एग्जिट के बगल वाली सीट, 19D पर बैठा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गोविंद पवार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि शुरुआती पूछताछ में यात्री ने दावा किया कि उसने केवल उत्सुकतावश लीवर कवर को खोलने की कोशिश की थी, और उसे नहीं पता था कि यह इमरजेंसी दरवाजे से जुड़ा हुआ है। जैसे ही उसने कवर को छुआ, विमान के अंदर अलार्म बजने लगा, जिससे क्रू (चालक दल) सतर्क हो गया।

पवार ने कहा कि इमरजेंसी दरवाजे के मैकेनिज्म के साथ छेड़छाड़ करने से विमान में सवार अन्य यात्रियों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने आगे बताया कि अलार्म सिस्टम विमान के सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है और इसे ऐसी स्थितियों में क्रू को सतर्क करने के लिए ही डिजाइन किया गया है।


कब की है घटना? 
यह घटना सोमवार को रात करीब 12:45 बजे हुई, जब विमान दिल्ली से उड़ान भर चुका था। विमान रात करीब 2 बजे पुणे में उतरा। इस घटना के बाद, इंडिगो के क्रू मेंबर ओंकार विनोद कुलकर्णी ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पवार ने यह भी बताया कि 2024 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत रौतेला को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 25 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed