फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysia Airlines Jeddah-Bound Flight Diverted to Chennai Airport Due to Technical Issue

मलयेशिया एयरलाइंस: जेद्दा जा रही फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, चेन्नई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 07 Sep 2026 06:28 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH 156 को इंजन नंबर-2 में तकनीकी समस्या के बाद चेन्नई डायवर्ट किया गया। विमान में 186 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित उतरे।

विज्ञापन
Malaysia Airlines Jeddah-Bound Flight Diverted to Chennai Airport Due to Technical Issue
इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @ANI

विस्तार

कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को सोमवार को तकनीकी समस्या के बाद चेन्नई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। विमान के इंजन नंबर-2 में तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद पूरी आपात स्थिति घोषित की गई। मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच 156 में कुल 186 लोग सवार थे। विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम सक्रिय कर दिए गए।

विज्ञापन

जेद्दा जा रही फ्लाइट को चेन्नई क्यों डायवर्ट किया गया?

अधिकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के इंजन नंबर-2 में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को चेन्नई की ओर डायवर्ट किया गया और पूरी आपात स्थिति घोषित कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि विमान के चेन्नई पहुंचने के बाद एयरलाइन और संबंधित तकनीकी टीमें समस्या की आगे जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है। विमान और इंजन से जुड़ी तकनीकी समस्या का आकलन एयरलाइन तथा संबंधित तकनीकी टीमें कर रही हैं। फिलहाल आगे की उड़ान और विमान के संचालन को लेकर तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed