फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge on his birthday Many leaders including PM Modi, Om Birla and Rajnath Singh wished

Mallikarjun Kharge Birthday: 84 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे, PM मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने दी बधाई

Tue, 21 Jul 2026 10:10 AM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 21 Jul 2026 10:10 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge on his birthday Many leaders including PM Modi, Om Birla and Rajnath Singh wished
मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी - फोटो : IANS

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के 84वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।'
विज्ञापन

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा 'राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।' वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की नेता शैलजा कुमारी ने खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका लंबा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। आपके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र सेवा करते रहें।'


ये भी पढ़ें: India-UK Ties: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन संबंध पर क्या कहा?

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देते हुए लिखा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपका समर्पण और लंबा राजनीतिक सफर हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हैं।'


समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed