{"_id":"590a9cf14f1c1b37094415b8","slug":"mamata-banerjee-asks-about-so-called-fear-after-kajol-s-clarification-on-beef","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजोल से बोलीं ममता, तुम बीफ के नाम से डर क्यों गईं? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
काजोल से बोलीं ममता, तुम बीफ के नाम से डर क्यों गईं?
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 04 May 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : pti
विज्ञापन
अभिनेत्री काजोल के बीफ खाने वाले विवाद पर सफाई देने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीखा विरोध जताया है। ममता ने बीफ को लेकर कथित रूप से बनाए गए डर के माहौल का विरोध किया है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि ये कैसा डर है? क्या हमें इससे डरना चाहिए? मुझे भी सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से डराया गया और जेल में डालने की धमकियां दी गईं। लेकिन मैं उनको साफ कर दूं कि वो मुझे जेल में डाल दें, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जनता इसका बेहतर जवाब देगी।
Trending Videos
ममता ने बीजेपी को हिंदुत्व की राजनीति खेलने पर भी घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ बीजेपी दंगों का माहौल बनाती है। दरअसल, ममता ने ये विरोध उस वक्त किया जब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने बीफ खाने को लेकर एक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता बोले- ममता बनर्जी को देखकर नहीं लगता, स्त्री हैं या पुरुष
काजोल ने लिखा कि वो बीफ नहीं बल्कि बफैलो मीट था। काजोल ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें ये दिखाया जा रहा है कि मैं अपने दोस्त के घर बीफ खा रही हूं। इसमें कुछ गलतफहमी हुई है। वो बफैलो मीट था जो कानूनी तौर पर उपलब्ध है।' काजोल ने ये सफाई इसलिए दी है क्योंकि ये एक संवेदनशील मुद्दा है। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं जो वो नहीं चाहतीं।
बता दें कि काजोल के पति अजय देवगन बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए नजर आए हैं और ऐसे में काजोल की सफाई को एक राजनीतिक मुद्दे से जोड़ा जा रहा है। उनके इस वायरल ट्वीट का भी विरोध किया गया है।

कमेंट
कमेंट X