सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta banerjee announces 2 day lockdown every week community spread recorded in few areas in west bengal

ममता बनर्जी का एलान, पश्चिम बंगाल में हर हफ्ते रहेगा दो दिनों का लॉकडाउन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
mamta banerjee announces 2 day lockdown every week community spread recorded in few areas in west bengal
ममता बनर्जी
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण होने का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी सरकार ने इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्यभर में सप्ताह में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का सोमवार को एलान किया।



गृह सचिव अलपान बंदोपाध्याय ने बताया कि राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने सचिवालय में पत्रकारों से कहा, 'राज्य में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण सामने आया है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पुलिस से बातचीत करने के बाद हमने (संक्रमण की) इस श्रृंखला को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन दोनों दिन सारे कार्यालय और परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। गृहसचिव ने कहा, 'इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अगले सप्ताह बुधवार (29 जुलाई) को लॉकडाउन रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed