सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyar says I'm not a 'Rahulian' as he's far too distant from me in life:

'मैं राहुलवादी नहीं': मणिशंकर अय्यर के निशाने पर फिर आए कांग्रेस सांसद, कहा- वह उम्र में मुझसे काफी छोटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि राहुल गांधी उनसे उम्र में करीब 30 साल छोटे हैं और राजनीतिक जीवन में भी उनसे बहुत दूर हैं, इसलिए उनसे जुड़ा होना उनके लिए संभव नहीं। अय्यर का यह बयान कांग्रेस के भीतर बढ़ते मतभेद और नेतृत्व को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच आया है।
 

Mani Shankar Aiyar says I'm not a 'Rahulian' as he's far too distant from me in life:
कलकत्ता क्लब की डिबेट 2026 में मणिशंकर अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह  गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हैं लेकिन "राहुलवादी" नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी उनसे उम्र में बहुत छोटे हैं और राजनीतिक जीवन में भी उनसे बहुत दूर हैं। अय्यर ने कहा कि उन्होंने खुद को 'इंदिरावादी' नहीं कहा क्योंकि वह इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा करके "हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने" के कदम से "पूरी तरह असहमत" थे, भले ही यह आपातकाल केवल 18 महीनों के लिए ही क्यों न रहा हो।

Trending Videos


राहुल गांधी पर बयान का कारण
हाल ही में मीडिया में राहुल गांधी पर आए अपने बयान का जिक्र करते हुए अय्यर ने कहा, कोई मुझसे 'राहुलवादी' होने की उम्मीद कैसे कर सकता है, जबकि वह लड़का मुझसे लगभग 30 साल छोटा है और मुझे उसके साथ काम करने का मौका नहीं मिला है? अय्यर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कहा था कि मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं, लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी, नेहरू और राजीव से जुड़ी राजनीति
अपने बयान के बारे में बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं छह साल का था और मेरा भाई चार साल का था जब महात्मा गांधी ने हमें गोद में उठाया और कहा था कि ये मेरी आंखों के सूरज और चांद हैं। वहां से मैं 'गांधीवादी' बन गया। नेहरू की बात करें तो जब वे प्रधानमंत्री बने तो मैं छह साल का था और जब वे पीएम नहीं रहे तो मैं 23 साल का था, उस दौर में मैं नेहरूवादी सोच में डूबे रहा इसीलिए मैं खुद को नेहरूवादी भी मानता हूं। उन्होंने कहा, मैं खुद को 'राजीवियन' कहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझसे दो साल छोटे होने के बावजूद मुझे पीएमओ में लाकर और जो काम किए, उनसे मुझे हैरान कर दिया... मुझे यकीन नहीं हुआ। इस तरह मैं राजीवियन बन गया। 

उन्होंने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि मैंने खुद को  'इंदिरावादी' नहीं कहा क्योंकि वह इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा करके "हमारे लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने" के कदम से "पूरी तरह असहमत" थे, भले ही यह आपातकाल केवल 18 महीनों के लिए ही क्यों न रहा हो।

अय्यर ने आगे कहा कि आप मुझसे 'राहुलवादी' होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं, वह लड़का मुझसे 30 साल छोटा है, जिसके साथ मुझे काम करने का मौका नहीं मिला? अय्यर ने कहा, इसलिए मैं 'राहुलवादी' नहीं हो सकता क्योंकि वह मुझसे बहुत छोटे हैं और अपनी राजनीतिक जिंदगी में मुझसे बहुत दूर हैं। अय्यर की यह बात कांग्रेस के साथ खराब रिश्तों के बीच आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed