{"_id":"6a214651d8b8c9e4ab00c44d","slug":"manipur-police-commando-killed-in-knife-attack-during-anti-drug-operation-main-accused-arrested-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: एंटी-ड्रग ऑपरेशन में पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: एंटी-ड्रग ऑपरेशन में पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पीटीआई, इंफाल
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मणिपुर के थोबल में ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक तस्कर ने पुलिस कमांडो खोइरोम सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद नाओबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मणिपुर के थोबल जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे एक अभियान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि बुधवार रात पुलिस कमांडो की एक टीम ने मोइजिंग खोंगकॉक इलाके में छापा मारा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 साल के मोहम्मद नाओबी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी, तभी अचानक मोहम्मद नाओबी ने पुलिसकर्मी खोइरोम सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश को बहुत गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।
इसके बाद घायल खोइरोम सुरेश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां रात करीब 9:15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। गुरुवार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद नाओबी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hyderabad: हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मी मौके मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जताया दुख
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा कि नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान के दौरान एक पुलिस कमांडो की जान जाने की खबर से वे बहुत आहत हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि हमारे समाज के लिए शर्मनाक भी है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Trending Videos