फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violence firing in kangpokpi many dead

मणिपुर में फिर हिंसा: कांगपोकपी में गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी, दो ग्रामीणों की मौत, दो घायल

Mon, 31 Aug 2026 03:38 PM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 31 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

एनएससीएन-आईएम और जेडयूएफ-के के संदिग्ध सदस्यों पर हमले का आरोप, कई घरोंनमें आग लगाने की भी सूचना। टी वाइचोंग उपमंडल के एन तेइखांग गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई घटना

विज्ञापन
manipur violence firing in kangpokpi many dead
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह सशस्त्र हमलावरों ने एन तेइखांग गांव में गोलीबारी कर दी। घटना में दो ग्रामीणों की मौत होने की खबर है जबिक दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने हमलावरों पर एनएससीएन-आईएम और
विज्ञापन

जेडयूएफ-के से जुड़े होने का आरोप लगाया है। हमले के दौरान कई घरों में आग लगाए जाने की भी सूचना है। घटना टी वाइचोंग उपमंडल में सुबह करीब 9:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान लामतिनथांग और टोंगपाओ की पत्नी नेइचिन के रूप में हुई है। बताया गया है कि गोली लगने से लामतिनथांग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सेइलुन की जांघ में गोली लगी है, जबकि नेमनेइचोंग नाम की
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला भी गोलीबारी में घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

आईटी रोड के गांवों में बढ़ी चिंता
एन तेइखांग में हमले के बाद आईटी रोड के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ट्विलांग क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गोलीबारी और सशस्त्र हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस क्षेत्र में हिंसा के कारण लोगों की आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी प्रभावित हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों को लेकर जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed