फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipuri musician Vikram Singh received threats even before attack his wife son recount what happened day

मणिपुरी संगीतकार हत्या: विक्रम सिंह को हमले से पहले भी मिली थी धमकी, पत्नी और बेटे ने बताया उस दिन क्या हुआ?

Wed, 09 Sep 2026 12:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

दिल्ली के आश्रम इलाके में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मारपीट के बाद मौत हो गई। एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें पहले धमकी दी थी। 7 सितंबर को आरोपी इमारत में घुसे और तीन मंजिल तक पीछा कर उनकी पिटाई की। 

विज्ञापन
Manipuri musician Vikram Singh received threats even before attack his wife son recount what happened day
मणिपुरी संगीतकार हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली में मारपीट में मारे गए मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह को आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी। एफआईआर के अनुसार, सिंह ने दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में अपने घर के बाहर शोर मचा रहे कुछ लोगों के समूह का विरोध किया था। बता दें कि संगीतकार सी. विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर मणिपुर के इंफाल लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


एफआईआर में क्या बताया गया है? 
आरोप है कि उन लोगों ने सिंह को गाली दी और धमकाया। 7 सितंबर को, आरोपी कथित तौर पर इमारत में घुस गए, सिंह का तीन मंजिलों तक पीछा किया। लातों-घूंसे मारकर उनकी बेरहमी से पिटाई की।एफआईआर में कहा गया है कि सिंह की पत्नी ने बाद में आरोपियों की पहचान उन लोगों के रूप में की, जिन्होंने पहले उसके पति को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक कितने लोग हुए गिरफ्तार? 
पुलिस की ओर से मिले सीसीटीवी फुटेज में भी कथित हमलावरों को हमले के बाद इमारत से निकलते हुए दिखाया गया है। बता दें कि हमले के बाद सिंह को तत्काल होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

मृतक के बेटे ने क्या बताया? 
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता को बाहर से चिल्लाते हुए सुना और जब उसने घर का दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो चार-पांच लड़के उन्हें लात-घूंसे मार रहे थे। उसने कहा कि उसने आरोपियों के चेहरे देखे थे।

क्या है पूरा मामला? 
दिल्ली के आश्रम स्थित किलोकारी गांव में शोर और उपद्रव को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद 54 वर्षीय मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की दुखद मौत ने उत्तर पूर्व और दिल्ली के समुदाय में सनसनी पैदा कर दी है।

दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के अनुसार, 'विक्रम सिंह का अपनी गली में शोरगुल को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें विक्रम घायल हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।' संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को कांगला वेस्टर्न गेट पर सैकड़ों लोग मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed