सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   MEA control room West Asia crisis Indian nationals Gulf helpline West Asia security alert

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 04 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात को देखते हुए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। वहां रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम भी बनाया है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

MEA control room West Asia crisis Indian nationals Gulf helpline West Asia security alert
विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसका मकसद वहां प्रभावित लोगों की मदद करना है। मंत्रालय ने बताया कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Trending Videos


MEA ने बनाया कंट्रोल रूम 
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो-  Who is Mojtaba Khamenei: अरबों के मालिक, दुनियाभर में संपत्ति; कौंन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।

भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed