सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Replies on media reports saying that China has built a village in Arunachal Pradesh

क्या चीन ने अरुणाचल में बसाया है नया गांव? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
MEA Replies on media reports saying that China has built a village in Arunachal Pradesh
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन के अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाने संबंधी खबरों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारी हर हरकत पर पैनी नजर है। हमने सीमावर्ती इलाकों में चीन की निर्माण गतिविधियों की रिपोर्ट देखी है। वह सालों से सीमा पर ऐसे निर्माण कार्य करता आ रहा है। सरकार अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अरुणाचल समेत सभी सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। 

Trending Videos


मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीन पिछले कई वर्षों से भारत से लगते सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्यों को अंजाम देता रहा है। हम अपनी सीमाओं की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम लगातार चीन की हरकतों पर नजर रख रहे हैं और जरूरी कदम उठा रहे हैं। हम भी चीन की सीमा से जुड़े इलाकों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहे हैं। सरकार ने भी सीमाओं पर सड़क, पुल समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर के काम किए हैं जिससे सीमाओं के करीब रह रहे लोगों को आवाजाही में सहूलियत के साथ ही उनकी जिंदगी आसान हुई है। सरकार अरुणाचल समेत सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज चैनल ने सैटेलाइट तस्वीरों से किया दावा
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक गांव बनाया है जहां करीब 101 घर हैं। ये तस्वीरें 1 नवंबर 2020 की है। कई विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि यह निर्माण भारतीय सीमा में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से करीब 4.5 किलोमीटर अंदर बने हैं। कहा जा रहा है कि यह निर्माण कार्य चीन ने पिछले एक साल में किया है। अगस्त 2019 की सैटेलाइट तस्वीर में इस इलाके में किसी तरह का निर्माण कार्य या किसी तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं दिखता है। यह गांव सुबनसीरी जिले में त्सारी चु नदी के किनारे है और यह इलाका लंबे समय से भारत और चीन के बीच विवादित रहा है।

भाजपा सांसद ने उठाया था यह मामला
पिछले साल नवंबर में अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने लोकसभा में कहा था कि चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है और केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने ऊपरी सुबनसीरी जिले में चीन की इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर यह भी कहा था कि अगर सुरक्षा एजेंसी इस पर ध्यान नहीं देती है तो दोकलम जैसी घटनाएं दोबारा हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि चीन का निर्माण कार्य अब भी जारी है। चीन ऊपरी सुबनसीरी जिले में 60-70 किलोमीटर तक घुस चुका है और वह लेंसी नदी के किनारे सड़क बना रहा है। इसके अलावा भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी हाल ही में ट्वीट कर इसका जिक्र किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed