सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mea says legal action against illegal foreigners ongoing india us bta talks positive

MEA: 'अवैध विदेशी लोगों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी'; विदेश मंत्रालय ने कहा- US के साथ BTA वार्ता सकारात्मक

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

MEA: विदेश मंत्रालय ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। मंत्रालय ने दिल्ली में होटल में अग्निकांड में मारे गए विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि की और कहा कि उनके देशों के दूतावासों से संपर्क कर मदद दी जा रही है। मंत्रालय ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता को सकारात्मक बताया। पढ़िए रिपोर्ट-

mea says legal action against illegal foreigners ongoing india us bta talks positive
रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में मारे गए लोगों में 13 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि वह संबंधित देशों के दूतावासों से संपर्क में है। मंत्रालय दस्तावेजी प्रक्रिया तथा मेडिकल सहायता में मदद कर रहा है।


एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मृतकों में चार नाइजीरिया, तीन किर्गिस्तान और एक-एक मोजाम्बिक, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो, लाइबेरिया और इराक के नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी उन्होंने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड में किन देशों के नागरिक मारे गए?
उन्होंने बताया कि दिल्ली के हौज रानी क्षेत्र में बुधवार को एक होटल में लगी इस आग में कुल 21 लोगों की मौत हुई थी। कई अन्य घायल हुए थे। प्रवक्ता ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार मृतकों में 13 विदेशी नागरिक हैं। सरकार उनके दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि सभी जरूरी मदद दी जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 20 से 22 विदेशी नागरिक इस हादसे में घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


अवैध विदेशियों के खिलाफ जारी रहेगी कानूनी कार्रवाई
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ देश के कानूनों के अनुसार कार्रवाई की जाती है, जिनमें बांग्लादेश से आए लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में एक द्विपक्षीय प्रक्रिया मौजूद है, जिसके तहत लोगों की नागरिकता की पुष्टि के लिए मामले बांग्लादेश को भेजे जाते हैं और पुष्टि होने के बाद ही निर्वासन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। जायसवाल ने कहा कि कई अनुरोध अभी भी बांग्लादेश के पास लंबित हैं। उम्मीद है कि इन्हें जल्द निपटाया जाएगा, ताकि अवैध रूप से रह रहे लोगों का निर्वासन सुचारू रूप से किया जा सके।

नेपाल के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर क्या कहा?
नेपाल के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वह कुछ समय पहले ही भारत पहुंचे हैं। जल्द ही उनकी भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात होगी। उन्होंने बताया कि भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग, लोगों के आपसी संबंध, व्यापार और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर व्यापक बातचीत का एजेंडा है। जायसवाल ने कहा, दोनों देशों के बीच यह बहुआयामी साझेदारी और मजबूत करने पर भारत की विशेष रुचि है और इसी दिशा में आगे चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आप नेता अरविंद केजरीवाल का आरोप- अरबों का कारोबार बन चुका है पेपर लीक, ताकतवर लोग शामिल

'अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता सकारात्मक'
जायसवाल ने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर वाणिज्य मंत्रालय ने पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। यह बातचीत अमेरिका के यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) कार्यालय से आए वार्ता दल से जुड़ी थी, जिसमें अमेरिका के मुख्य वार्ताकार और उनकी टीम शामिल थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही है। इस दौरान भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

स्विट्जरलैंड के राजदूत ने किया जम्मू-कश्मीर का दौरा
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्विट्जरलैंड के राजदूत ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि वहां कई बैठकें भी हुईं। जायसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed