सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Meet Scientist behind N95 works to make masks reusable

मिलिए उस शख्स से जिसने N95 मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 14 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Meet Scientist behind N95 works to make masks reusable
n95 mask - फोटो : amazon
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद एन95 मास्क की सबसे ज्यादा मांग हो रही है, हालांकि सरकार ने लोगों को घर पर बने मास्क इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। एन95 मास्क पहले से वायु प्रदूषण के लिए इस्तेमाल होते रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इसका इस्तेमाल अस्पताल में डॉक्टर्स कर रहे हैं। एन95 मास्क काफी महंगा होता है। 

Trending Videos


इसकी कीमत 100-500 रुपये के बीच होती है, जबकि इसका इस्तेमाल सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है। इसकी लाइफ 24 घंटे की होती है। एन95 मास्क है तो बहुत बढ़िया लेकिन प्रत्येक 24 घंटे में कोई 250 रुपये मास्क के लिए तो खर्च नहीं कर सकता। ऐसे में एक ऐसे एन95 मास्क की जरूरत है जिसे दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सके। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब आप एन95 मास्क को भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कमाल 68 साल के एक शख्स की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर साई ने बताया एन95 मास्क को दोबारा कैसे करें इस्तेमाल?

Meet Scientist behind N95 works to make masks reusable
peter tsai - फोटो : social media

एन95 मास्क को 24 घंटे इस्तेमाल करके फेंकने वाली समस्या का समाधान ताइवान के 68 वर्षीय साइंटिस्ट पीटर साई (Peter Tsai) ने निकाला है, पीटर साई इसी साल जनवरी में रिटायर हो गए थे, लेकिन एन95 मास्क को लेकर उनका रिसर्च जारी रहा। साई को इस बारे में हर रोज कई ई-मेल आते थे जिनमें एन95 मास्क के दोबारा इस्तेमाल को लेकर सवाल होते थे। 

एक मीडिया हाउस से बातचीत में पीटर ने बताया कि उन्होंने एन95 मास्क बनाने के लिए 1992 में जिस चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था, उसे 'कोरोना चार्जिंग' कहा जाता था। इस तकनीक में मास्क में मौजूद फिल्टर की क्षमता को दस गुना बढ़ाया जाता था।

पीटर साई ने बताया कि एन95 मास्क को एक घंटे तक 70 डिग्री तापमान पर गर्म करें। इससे उसमें मौजूद वायरस मर जाएंगे और मास्क दोबारा इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा। मास्क को गर्म करने के लिए आप स्टीमिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

किसान के बेटे हैं पीटर साई

पीटर साई की परवरिश एक किसान परिवार में हुई। उन्होंने ताइवान के क्विंगहुई जिले के ताइचुंग नगर Cingshuei सीनियर हाई स्कूल से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद इसके बाद साई ने प्रांतीय ताइपे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रासायनिक फाइबर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।  पीटर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मटेरियल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed