{"_id":"67937487c98de3362e09e798","slug":"minister-narayan-examined-development-work-said-construction-of-amravati-will-be-completed-in-three-years-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AP: शहरी विकास मंत्री नारायण ने परखे विकास कार्य, कहा- तीन साल में पूरा होगा ग्रीन फील्ड अमरावती का निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AP: शहरी विकास मंत्री नारायण ने परखे विकास कार्य, कहा- तीन साल में पूरा होगा ग्रीन फील्ड अमरावती का निर्माण
Fri, 24 Jan 2025 04:55 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:55 PM IST
सार
मंत्री नारायण ने कहा कि अब तक हमने अमरावती में 40 कामों की निविदा निकाली हैं। हम फरवरी के दूसरे सप्ताह तक काम शुरू करने के लिए जनवरी के अंत तक सभी निविदाओं को पूरा कर लेंगे। हम तीन साल के भीतर अमरावती का निर्माण पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के शहरी विकास मंत्री पी नारायण।
- फोटो : एक्स/@Dr_NarayanaP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के शहरी विकास मंत्री पी नारायण ने शुक्रवार को अमरावती के नेलापाडु गांव में प्रशासनिक टावरों पर जल पंपिंग कार्यों और हाईकोर्ट भवन में चल रहे कामों को देखा। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड राजधानी शहर अमरावती का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री नारायण ने कहा कि अब तक हमने अमरावती में 40 कामों की निविदा निकाली हैं। हम फरवरी के दूसरे सप्ताह तक काम शुरू करने के लिए जनवरी के अंत तक सभी निविदाओं को पूरा कर लेंगे। हम तीन साल के भीतर अमरावती का निर्माण पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री नारायण ने आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने बदले की भावना से अमरावती में सभी निर्माण कार्यों को रोक दिया था। इसमें अधिकारियों, न्यायाधीशों और कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के लिए बनाए गए 4,053 अपार्टमेंट भी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह काम 2019 से पहले पिछली टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए थे। नारायण ने बताया कि विधानसभा भवन मूल रूप से 250 मीटर की ऊंचाई तक डिजाइन किया गया था, जिसका लक्ष्य सदन के सत्र में नहीं होने पर इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाना था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इन सभी योजनाओं को रद्द कर दिया था।
अमरावती शहर के विकास के लिए विश्व बैंक ने दिए 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर
अमरावती क्षेत्र में लगभग एक लाख लोग रहते हैं, और अगले दशक में जनसंख्या में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है। सरकार ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है जो 2050 तक 35 लाख लोगों को समायोजित कर सकता है। विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक शहर के विकास के पहले चरण का समर्थन कर रहे हैं।
विश्व बैंक ने आंध्र प्रदेश में अमरावती शहर के विकास के लिए 800 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 6720 करोड़ रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। इससे पहले एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भी अमरावती शहर के विकास के लिए आंध्र प्रदेश को 788.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण स्वीकृत किया था।