सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   MoS External Affairs Kirti Vardhan Singh is set to represent India at a peace summit in Egypt

Gaza: गाजा पर शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे कीर्ति वर्धन सिंह, ट्रंप समेत दुनिया के कई नेता होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार

 विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सोमवार को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 20 अन्य वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

MoS External Affairs Kirti Vardhan Singh is set to represent India at a peace summit in Egypt
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : एएनआई/संसद टीवी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

गाजा के मुद्दे पर मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में होने वाले शांति शिखर सम्मेलन में विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोमवार को होने वाले इस शांति सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के 20 शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए मिस्र की ओर से निमंत्रण भेजा गया था।

Trending Videos


मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ इस शांति शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थायी शांति लाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। यह शिखर सम्मेलन राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के प्रथम चरण के प्रभावी होने के कुछ दिनों बाद होने जा रहा है।  गाजा में युद्धविराम शुक्रवार को लागू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के अलावा सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी शामिल होंगे। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
हमास 20 बंधकों को  सोमवार को करेगा रिहा
हमास सोमवार सुबह 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा। दो साल पहले 7 अक्तूबर, 2023 को हमास ने इस्राइल के कई शहरों पर हमला किया था, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए थे। हमास ने 251 लोगों को बंधक भी बनाया था, जिनमें से 50 से ज्यादा अब भी उसकी कब्जे में हैं। गाजा में तब से अब तक इस्राइली सैन्य अभियान में 66 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

गाजा में सहायता सामग्री की आपूर्ति तेज करने की तैयारी शुरू
युद्ध से तबाह हो चुके गाजा में संघर्षविराम समझौते के तहत सहायता सामग्री की आपूर्ति तेज करने की तैयारियां जारी हैं। गाजा में मानवीय सहायता की जिम्मेदार इस्राइली रक्षा इकाई सीओजीएटी ने कहा कि समझौते के अनुसार रविवार को गाजा पट्टी में पहुंचने वाली सहायता की मात्रा बढ़कर लगभग 600 ट्रक प्रतिदिन हो जाने की उम्मीद है। मिस्र ने कहा है कि वह रविवार को 400 ट्रक सहायता सामग्री गाजा भेज रहा है। इन ट्रकों की इस्राइली सेना जांच करेगी, उसके बाद ही इन्हें अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।
 
एसोसिएटेड प्रेस की वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि दर्जनों ट्रक मिस्र की ओर से रफह सीमा क्रॉसिंग कर रहे थे। मिस्र के रेड क्रिसेंट ने कहा कि इन ट्रकों में दवाइयां, टेंट, कंबल, खाना और ईंधन है। ये ट्रक निरीक्षण के लिए केरम शालोम क्रॉसिंग के क्षेत्र में भेजे जाएंगे, जहां इस्राइली सैनिक उनकी जांच करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed