फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai airport crores of gold found in air plane toilet big case

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर फिर प्लेन के टॉयलेट में छिपा मिला करोड़ों का सोना, 18 करोड़ की तस्करी का भंडाफोड़

Sat, 25 Jul 2026 11:32 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:32 AM IST
सार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के शौचालय से एक बार फिर सोने की तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे विमानन सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
mumbai airport crores of gold found in air plane toilet big case
सोने की तस्करी का भंडाफोड़ - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के शौचालय का इस्तेमाल कर सोने की बड़ी तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। दो दिन पहले विमान के टॉयलेट से 5.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया था और अब ठीक इसी अंदाज में शुक्रवार को 18 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया है।  डीआरआई ने इथियोपिया से आई एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टॉयलेट पैनल के पीछे छिपाकर रखा गया 12 किलो से अधिक सोना जब्त किया है। इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अहमद अब्दुलरहमान, मोहम्मद अब्दुलरहमान और जेमिल नूरी मोहम्मद के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी अदीस अबाबा से भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीआरआई को मिला इनपुट
डीआरआई को पहले से ही इस बात का पुख्ता इनपुट मिला था कि कुछ यात्री विमान के अंदर सोना छिपाकर ला रहे हैं, जिसे बाद में एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों की मदद से बाहर निकाला जाना था। जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, अधिकारियों ने तीनों संदिग्धों को एयरोब्रिज पर ही रोक लिया। शुरुआत में आरोपियों ने अपने पास कोई भी अवैध सामान होने से साफ इनकार कर दिया और उनकी तलाशी में भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


हालांकि, जब उनके केबिन बैग की गहराई से जांच की गई तो तीनों के पास से एलेन की यानी पैनल खोलने वाले विशेष औजार बरामद हुए। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने माना कि इन औजारों की मदद से उन्होंने प्लेन के टॉयलेट के पैनल खोलकर सोने की छड़ें अंदर छिपा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने ऐसे रची तस्करी की साजिश
मुख्य आरोपी जेमिल नूरी ने खुलासा किया कि उसे अदीस अबाबा में सोने की छह छड़ें मिली थीं, जिन्हें उसने प्लेन में सवार होने के बाद बाकी दो साथियों में बांट दिया था। इसके बाद सभी ने टॉयलेट में जाकर पैनल खोले और सोने को वहां सुरक्षित छिपा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर डीआरआई की टीम उन्हें वापस प्लेन में ले गई और टॉयलेट के पैनल खोलकर भूरे रंग की टेप में लिपटी हुई 24 कैरेट सोने की छह छड़ें बरामद कीं।


जब्त किए गए सोने का कुल वजन 12 किलो चार ग्राम है, जिसकी बाजार में कीमत 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। यदि इस सोने को जायज तरीके से लाया जाता तो इस पर लगभग 7.92 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी बनती, जिसकी चोरी करने की कोशिश की गई थी। मुंबई की कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed