News Updates: वडोदरा में इमारत की बालकनी गिरी, लोगों में मची अफरा-तफरी; सभी निवासियों को सुरक्षित निकाला गया
गुजरात के वडोदरा शहर के सोमा तालाब इलाके में एक रिहायशी इमारत की बालकनी अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। फायर विभाग के अधिकारी अमित चौधरी के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वडोदरा फायर इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर भेजी गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत में आग लगने की घटना भी हुई थी। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर सहित कुल चार मंजिला है और सीढ़ियों की ओर जाने वाली बाईं तरफ की बालकनी अचानक ढह गई, जिससे अंदर मौजूद लोग कुछ समय के लिए फंस गए।
दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है। फिलहाल अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
#WATCH | Gujarat | Balcony of a residential building collapses in the Soma Talab area of Vadodara. Rescue operations underway.
Fire Officer Amit Chaudhary says, "The Vadodara Fire Emergency Service received a call from the control room and fire tenders were immediately… pic.twitter.com/risPUpM3JK — ANI (@ANI) March 16, 2026
कमेंट
कमेंट X