फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national space day isro chief indian space station 2035 pm modi statement

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: ISRO प्रमुख बोले- 2035 तक अंतरिक्ष में होगा भारत का अपना स्टेशन; PM मोदी ने क्या कहा?

Mon, 24 Aug 2026 07:14 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Aug 2026 07:14 AM IST
सार

भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की तैयारी में है। पहला मॉड्यूल 2028 में लॉन्च करने की योजना है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर इसरो प्रमुख वी नारायणन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

विज्ञापन
national space day isro chief indian space station 2035 pm modi statement
वी नारायणन, इसरो प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने बताया कि भारत 2035 तक अंतरिक्ष में पहला स्वदेशी भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बास) स्थापित कर लेगा। इससे भारत उन चुनिंदा अंतरिक्ष महाशक्तियों की कतार में खड़ा हो जाएगा, जिनके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन है।
विज्ञापन


नारायणन ने अहमदाबाद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, इसकी चरणबद्ध शुरुआत होगी। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला प्राथमिक मॉड्यूल (बास-1) वर्ष 2028 तक अंतरिक्ष में लॉन्च करने की योजना है। फिर अन्य मॉड्यूलों को जोड़कर 2035 तक पूर्ण विकसित स्टेशन तैयार किया जाएगा। करीब 52 टन वजनी यह स्टेशन धरती से लगभग 400 किमी ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होगा, जहां भारतीय अंतरिक्ष यात्री 15 से 20 दिनों तक रहकर वैज्ञानिक शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एचआईवी से बचाव के लिए पहली बार लेनाकैपाविर इंजेक्शन को मंजूरी, किन लोगों को मिलेगा फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन


चुंबक की तरह प्रतिभाओं को साथ जोड़ सकता है अंतरिक्ष क्षेत्र: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष दिवस पर दिल्ली में इस क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बात करते हुए कहा, भारतीय स्टार्टअप के कारण विदेश में मौजूद प्रतिभाओं को हम चुंबक की तरह खींच सकते हैं। उन्होंने कहा, बहुत लोगों को जोड़ना है और विदेश गए हुए लोग भी वापस आ रहे हैं। इस क्षेत्र में ऐसा माहौल बना देना है कि दुनियाभर के लोगों को लगे, जिंदगी बनानी है, तो हिंदुस्तान जाओ। भारत के किसी स्टार्टअप से जुड़ जाओ।  

पीएसएलवी मिशन में आई असफलता पर नारायणन ने इसे इसरो के उत्कृष्ट रिकॉर्ड में अपवाद बताया और कहा कि इस विफलता से गगनयान मिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed