{"_id":"698d0742eb6caff75a0bc435","slug":"news-updates-12-feb-farmers-strike-over-us-india-trade-deal-nagaland-adhoc-teachers-indefinite-hunger-strike-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: किसान संगठनों और व्यापार संघों की देशव्यापी हड़ताल आज; नगालैंड में तदर्थ शिक्षकों भूख हड़ताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: किसान संगठनों और व्यापार संघों की देशव्यापी हड़ताल आज; नगालैंड में तदर्थ शिक्षकों भूख हड़ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने बृहस्पतिवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का दावा है कि इसमें करीब 30 करोड़ श्रमिक शामिल हो सकते हैं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने कहा कि बिजली, बैंक, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, गैस व जलापूर्ति क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। हालांकि सभी बैंक यूनियनें हड़ताल में शामिल नहीं होंगी। संयुक्त किसान मोर्चा व कृषि मजदूर संगठनों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। वे मनरेगा बहाली व श्रम कानूनों में बदलाव वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
अहमदाबाद के वाणिज्यिक परिसर में आग, 100 लोग सुरक्षित निकाले गए
अहमदाबाद के एक वाणिज्यिक परिसर में आग लगने के बाद 100 लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Trending Videos

नगालैंड में तदर्थ शिक्षकों ने सेवा नियमितीकरण में देरी के विरोध में शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
नगालैंड सरकार की कथित टालमटोल की नीति से नाराज होकर राज्य के 2015 बैच के तदर्थ स्कूल शिक्षकों के एक समूह ने बुधवार को अपने 1,166 शिक्षकों की तत्काल सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को अखिल नागालैंड तदर्थ शिक्षक समूह (एएनएटीजी)-2015 आंदोलन का सातवां दिन है, जिसे उन्होंने 4 फरवरी को शांत तरीके से शुरू किया था। आंदोलन के बीच, नगालैंड सरकार ने 1990 के दशक के उत्तरार्ध और 2012 के बीच स्कूल शिक्षा विभाग के तहत संविदा/तदर्थ आधार पर नियुक्त शिक्षकों से मिलकर बने एएनएटीजी-2015 के लंबे समय से लंबित नियमितीकरण प्रक्रिया की स्थिति का विवरण दिया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मई 2017 में योग्यता परीक्षा आयोजित की गई थी, जो 2008 और 2016 के पी एंड एआर कार्यालय ज्ञापनों के अनुरूप थी। इन ज्ञापनों में तीन वर्ष की निरंतर सेवा के बाद नियमितीकरण का प्रावधान था, बशर्ते परीक्षा उत्तीर्ण की जाए और मंत्रिमंडल की मंजूरी प्राप्त हो। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी 1,166 शिक्षकों को नियमितीकरण के लिए अनुशंसित किया गया और 26 अक्टूबर, 2017 को मंत्रिमंडल को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
बंगाल अस्पताल में निपाह वायरस से उबर चुकी नर्स का हृदयाघात से निधन
बंगाल के एक अस्पताल में निपाह वायरस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुकी एक नर्स का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि नर्स पहले निपाह वायरस से संक्रमित हुई थी और पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी थी, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

पीएम मोदी का विमान 14 को डिब्रूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरेगा
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक नेशनल हाईवे पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि इस मौके पर वायुसेना के राफेल और सुखोई जैसे 16 लड़ाकू विमान एयरशो करेंगे। यह पहली बार है जब किसी ईएलएफ पर इतना बड़ा अभ्यास होगा। पीएम यहां से गुवाहाटी जाएंगे, जहां ब्रह्मपुत्र नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईआईएम के अस्थायी परिसर और हाइपरस्केल डाटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी खानापारा में भाजपा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों से पहले तीन महीनों में प्रधानमंत्री का यह तीसरा असम दौरा है। ब्यूरो
एनएसजी का ऑरोविले में डार्क नाइट आतंकवाद रोधी अभ्यास
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने ऑरोविले टाउनशिप में डार्क नाइट आतंकवाद रोधी अभ्यास किया। तीन दिन तक चले अभ्यास में एनएसजी की 27वीं स्पेशल कॉम्पोजिट ग्रुप (एससीजी) यूनिट का सहयोग विलुपुरम जिला पुलिस ने किया। 120 से अधिक कमांडो ने अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया। ऑरोविले फाउंडेशन की सचिव और गुजरात की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जयंती एस रवि ने रणनीतिक समन्वय की निगरानी की। अभ्यास का मुख्य आकर्षण डार्क नाइट ऑपरेशन रहा। इसमें घुप्प अंधेरे में सामरिक गतिविधियों का अभ्यास किया गया। एनएसजी टीम ने रात में उड़ान भरने में सक्षम ड्रोन और थर्मल सर्विलांस कैमरों के जरिये पूरे क्षेत्र की निगरानी की। इससे अंधेरे में भी वास्तविक-समय की ट्रैकिंग व रणनीतिक नियंत्रण संभव हुआ। अभ्यास में प्रशिक्षित हमलावर कुत्तों को सीमित स्थानों में उच्च-जोखिम वाले कमरों में घुसकर आतंकियों को निष्क्रिय करने के लिए और विस्फोटक खोजी कुत्तों को बमों का सटीक पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तैनात किया गया।
भुवनेश्वर में प्रेमिका के पुरुष मित्र की हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के एक पुरुष मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भुवनेश्वर में अपनी प्रेमिका के पुरुष मित्र की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जगतसिंहपुर जिले के निवासी दिनेश नायक के रूप में हुई है और मृतक की पहचान सत्यब्रत प्रधान के रूप में हुई है। विवाहित होने के बावजूद नायक का कुछ समय से नीलाद्री विहार में रहने वाली एक महिला के साथ रिश्ते में था। हालांकि, एसीपी (जोन-6) सोनाली सिंह परमार ने बताया कि नायक को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और पुरुष के साथ भी संबंध है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को नायक ने महिला को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए, वह रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को नीलाद्री विहार स्थित उसके घर गया और उसे प्रधान के साथ देख लिया। एक अन्य व्यक्ति के साथ महिला को देखने के बाद, दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई जो हिंसा में तब्दील हो गई। महिला ने प्रधान को बचाने की कोशिश की, लेकिन नायक ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।