सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   News Updates of 5 March News in Hindi India News Kerala West Bengal Andhra Pradesh News in Hindi

News Updates: तेलंगाना के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात; मणिपुर सरकार में बांटे गए मंत्रियों को विभाग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
News Updates of 5 March News in Hindi India News Kerala West Bengal Andhra Pradesh News in Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना में बढ़ती प्रशासनिक और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए IPS अधिकारियों की संख्या 83 से बढ़ाकर 105 करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में 591 माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और सरकार उन्हें पुनर्वास और आर्थिक मदद दे रही है।

Trending Videos

रेड्डी ने केंद्र सरकार से राज्य के पिछड़े इलाकों के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते साइबर क्राइम, ड्रग तस्करी और आबादी के कारण राज्य में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में मंत्रियों को विभाग बांटे गए, कुछ विभाग सीएम के पास रहेंगे

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार में मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को ग्रामीण विकास, पंचायत और जनजातीय मामलों का विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री लोसी डिखो को स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री गोविंदस कोंथौजम को गृह, युवा और खेल विभाग दिया गया है, जबकि के लोकेन सिंह को कला-संस्कृति और पर्यटन विभाग मिला है। राज्य में बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल का और विस्तार होने की संभावना भी जताई जा रही है।

हैदराबाद के प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग
हैदराबाद के राजेंद्रनगर इलाके में मैलार्देवपल्ली के पास एक प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोल्लम में हाथी के हमले से मचा हड़कंप, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
केरल के कोल्लम जिले में गुरुवार सुबह एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना कुलाथुपुझा के डैली इलाके में हुई। घायल व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय प्रकाश के रूप में हुई है। वन अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश तड़के अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने प्रकाश को अपनी सूंड से पकड़ लिया और उसे कुचलने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हाथी को वहां से भगाया। इसके बाद लोगों ने प्रकाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस और वन विभाग ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल के पास होने के कारण इस इलाके में अक्सर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

लातूर में घरेलू झगड़े के दौरान पति की मौत, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने घरेलू झगड़े के दौरान अपने 49 वर्षीय पति की मौत के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिकंदर सिदराम राठौड़ शराब का आदी था और शराब पीने की आदत को लेकर उसकी पत्नी कमलबाई से अक्सर झगड़े होते थे। एक अधिकारी ने बताया कि सिकंदर मंगलवार शाम को नशे में घर लौटने के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ हाथापाई में उलझ गया। झगड़े के दौरान वह कथित तौर पर जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट आई। अधिकारी ने बताया कि उसे सीने पर भी घूंसा मारा गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। कमलबाई अपने पति को लातूर के सरकारी अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मिजोरम बॉर्डर पर एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 31 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार
मिजोरम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-म्यांमार सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मिजोरम के अधिकारियों के साथ मिलकर एक म्यांमार नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 31 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। पिछले कुछ दिनों में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 36 किलो मेथामफेटामाइन और 905 ग्राम हेरोइन जब्त हुई। यह पूरा ऑपरेशन स्थानीय एंटी-ड्रग्स अधिकारियों के तालमेल से पूरा हुआ। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

केरल में नेशनल हाईवे के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत
केरल के कोल्लम में नेशनल हाईवे-66 के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान मेमाना निवासी 50 साल के अजी कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे ओचिरा के स्काईलैब जंक्शन पर लोगों ने अजी कुमार को गड्ढे में मृत देखा। यह गड्ढा हाईवे प्रोजेक्ट के तहत नाली बनाने के लिए खोदा गया था। पानी से भरे इस गड्ढे से एक रोड बैरिकेड और कुमार की मोटरसाइकिल भी मिली है। ओचिरा पुलिस को शक है कि कुमार ने अपनी गाड़ी से संतुलन खो दिया होगा और वह गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना ही काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि गहरे गड्ढों के पास सही बैरिकेड नहीं लगाए गए थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पीएम मोदी 11 मार्च को कोच्चि में एनडीए चुनाव सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को कोच्चि आएंगे। वह यहां केरल विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। भाजपा जिला नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे और तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले मोदी कलूर के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में एक सरकारी समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां वह कई विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह इसी जगह पर एनडीए सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में गठबंधन का चुनाव घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। शाम को प्रधानमंत्री मरीन ड्राइव मैदान में धीवरसभा के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचेंगे। यह उनके दौरे का आखिरी कार्यक्रम होगा। भाजपा ने सम्मेलन और चुनाव घोषणापत्र की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed