फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   next two years will be flying for J & K under the LTC

दो साल तक और हो सकेगी एलटीसी के तहत जम्मू-कश्मीर की हवाई यात्रा

Thu, 08 Sep 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
next two years will be flying for J & K under the LTC
पर्यटक - फोटो : Amar Ujala

सरकार ने अवकाशकालीन यात्रा रियायत (एलटीसी) नियमों के तहत जम्मू-कश्मीर में हवाई यात्रा की सुविधा में और दो साल की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ऐसा जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मामले में निजी विमानन कंपनियों के विमानों से भी यात्रा की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से बृहस्पतिवार को जारी बयान में बताया गया कि स्पेशल डिस्पेंशन स्कीम के तहत एलटीसी नियमों में यह सुविधा जम्मू-कश्मीर के लिए बढ़ायी गई है। एलटीसी के तहत जम्मू-कश्मीर भ्रमण में हवाई जहाज से आने-जाने की सुविधा की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2016 तक थी।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग इसमें बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने इसमें दो साल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि निजी विमानन कंपनियों के विमान से यात्रा करने की सुविधा बढ़ी हुई अवधि में भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में एलटीसी नियमों को सरल बनाकर कर्मचारियों को विमान (केवल एयर इंडिया) से जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्यों और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह जाने की अनुमति दी थी। बाद में सरकार ने जम्मू-कश्मीर जाने के लिए विशेष छूट योजना के तहत निजी विमानन कंपनियों के विमानों से सफर करने की इजाजत दी।


हालांकि, उस समय यह योजना एक साल के लिए ही मान्य थी, जो 27 नवंबर, 2015 में खत्म हो गयी। उसे बढ़ा कर 25 सितंबर, 2016 किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, निजी विमानन कंपनियों के विमानों में यात्रा इकोनॉमी क्लास में की जा सकेगी। सरकारी कर्मचारी को एलटीसी लेने पर यात्रा पर खर्च हुई राशि मिल जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed