{"_id":"62c2e68e4ab1a40bfc545f8b","slug":"nia-chief-dinkar-gupta-holds-meeting-with-amit-shah-on-udaipur-amravati-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amravati-Udaipur Killing: एनआईए प्रमुख ने की गृह मंत्री शाह से मुलाकात, उदयपुर-अमरावती में हुए हत्याकांड के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amravati-Udaipur Killing: एनआईए प्रमुख ने की गृह मंत्री शाह से मुलाकात, उदयपुर-अमरावती में हुए हत्याकांड के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Mon, 04 Jul 2022 06:39 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 04 Jul 2022 06:39 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े 28 जून को एक दर्जी कन्हैयालाल कुमार का दिन दहाड़े दो लोगों के द्वारा उनके दुकान के भीतर ही सिर कलम कर दिया गया था जबकि महाराष्ट्र के अमरावित में उमेश कोल्हे नाम के एक केमिस्ट की 21 जून को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री से मिले एनआईए प्रमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख दिनकर गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इससे एक दिन पहले राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावति में नृंशस हत्या को लेकर शाह ने एनआईए को जांच के आदेश दिए थे।
राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े 28 जून को एक दर्जी कन्हैयालाल कुमार का दिन दहाड़े दो लोगों के द्वारा उनके दुकान के भीतर ही सिर कलम कर दिया गया था जबकि महाराष्ट्र के अमरावित में उमेश कोल्हे नाम के एक केमिस्ट की 21 जून को हत्या कर दी गई थी।
अमरावती हत्याकांड में एक जिला अदालत ने मुख्य आरोपी और हत्याकांड के मास्टरमाइंड इरफान शेख को 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान इरफान शेख के रूप में की गई है, जिसे रविवार को नागपुर में अमरावती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य छह आरोपियों की पहचान मुदस्सिर अहमद (22), शाहरुख पठान (25), अब्दुल तौफिक (24), शोएब खान (22), आतिब राशिद (22) और युसुफकान बहादुर खान (44) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जांचकर्ताओं का अब तक मानना है कि केमिस्ट की हत्या कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बदले में की गई थी, जिसमें नुपुर शर्मा का समर्थन किया गया था। नुपुर ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादास्पद टिप्पणी की थी।
उदयपुर मामले में हमलावरों ने वीडियो में अपनी पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में बताई थी। वीडियो में रियाज 47 वर्षीय कन्हैया लाल पर धारदार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दे रहा था, जबकि दूसरे आरोपी गोस ने अपने मोबाइल फोन पर अपराध रिकॉर्ड किया था। पीड़ितों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने वाली नेता का समर्थन किया था।