फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No one has ever seen me and Batman in same room: Rahul's witty reply on Instagram

इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी का AMA: पीएम मोदी पर ऐसे कसा तंज, कहा- मुझे और बैटमैन को किसी ने एक साथ नहीं देखा

Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सत्र में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बैटमैन वाले सवाल पर मजाकिया जवाब दिया, झारखंड छात्र आंदोलन का समर्थन किया, प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा, कैप्टन अमरिंदर सिंह को पसंदीदा बीजेपी नेता बताया और संविधान की विचारधाराओं पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
No one has ever seen me and Batman in same room: Rahul's witty reply on Instagram
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर आयोजित 'आस्क मी एनीथिंग (एमए)' सत्र में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने गंभीर राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ हल्के-फुल्के और मजाकिया सवालों का भी जवाब दिया। बातचीत में झारखंड के छात्र आंदोलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पालतू कुत्ते, पसंदीदा भाजपा नेता और संविधान की विचारधारा जैसे कई विषय शामिल रहे।
विज्ञापन


बैटमैन वाले सवाल पर दिया मजेदार जवाब
एमए सत्र के दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा, 'क्या आप बैटमैन हैं?' इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा'। उनके इस जवाब पर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी खूब प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gen Z पर सियासत?: 'युवाओं को आपसे प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं', मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद बोलीं प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड छात्र आंदोलन पर क्या बोले?
झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

छात्र आंदोलन के मीम पर पीएम मोदी पर तंज
जब उनसे पूछा गया कि हाल के छात्र आंदोलन से जुड़ा उनका पसंदीदा मीम कौन-सा है, तो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आधी रात को प्रधानमंत्री आवास से आए वीडियो सबसे अच्छे थे, जिनमें एक घबराए हुए प्रधानमंत्री को दिखाया गया था'।

पसंदीदा भाजपा नेता के सवाल पर लिया कैप्टन अमरिंदर का नाम
जब उनसे पूछा गया कि भाजपा में उनका पसंदीदा नेता कौन है, तो राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह से उनकी अच्छी बनती है और वे सैन्य इतिहास के अच्छे जानकार हैं। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हैलो अंकल अमरिंदर'। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में नई अटकलें भी शुरू हो गईं।

संविधान को आकार देने वाली विचारधाराओं का किया जिक्र
एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें उन सभी विचारधाराओं में रुचि है, जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया। उन्होंने भगवान बुद्ध, गुरु नानक देव, बसवन्ना, शंकरदेव, बिरसा मुंडा, पेरियार, महात्मा फुले, नारायण गुरु, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी समेत कई महान व्यक्तित्वों का नाम लिया।


यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

'नूरी' को भी लाइव में लाए
बातचीत के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते 'नूरी' को भी कैमरे के सामने लेकर आए। जब उनसे पूछा गया कि डॉग पैरेंट होने की सबसे अच्छी बात क्या है, तो उन्होंने कहा कि वे खुद डॉग पैरेंट नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा, 'हम जानवरों के मालिक नहीं हैं। हम इस धरती को उनके साथ साझा करते हैं। सभी जीवों को सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए'। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा, 'यह नूरी है, मेरी मां का कुत्ता। मां मुझसे नाराज होंगी कि मैंने इसे वीडियो में दिखा दिया, लेकिन अब जो होगा देखा जाएगा'।

युवाओं से संवाद बढ़ाने की कोशिश
राहुल गांधी ने एमए सत्र का लिंक सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि 'छात्रों और जेन-जी, मैं आपकी बात सुनने के लिए यहां हूं। इंस्टाग्राम पर मुझसे कुछ भी पूछिए, मैं जितने संभव होंगे, उतने सवालों के जवाब दूंगा'। यह पहल ऐसे समय में हुई है, जब राहुल गांधी हाल ही में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले थे। उन्होंने संसद और सोशल मीडिया पर छात्रों के मुद्दों को लगातार उठाया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े राजनीतिक नेता भी हाल के समय में युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए इंस्टाग्राम का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed