फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No shortage in relief and rehabilitation efforts JP Nadda visits flood-affected areas in Assam.

Assam Flood: 'राहत और पुनर्वास में नहीं होगी कोई कमी', जेपी नड्डा ने असम बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Wed, 05 Aug 2026 12:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, शिवसागर
एएनआई, शिवसागर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और केंद्र सरकार की ओर से राहत, मुआवजा, पुनर्वास व पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव आर्थिक और प्रशासनिक सहायता देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
No shortage in relief and rehabilitation efforts JP Nadda visits flood-affected areas in Assam.
जेपी नड्डा ने असम बाढ़ का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी थे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव मदद देगी।

विज्ञापन


बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया
नड्डा ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बिहुबोर नेपाली खुटी इलाके का दौरा किया, प्रभावित परिवारों से बातचीत की और हाल की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने राहत कार्यों और राज्य प्रशासन की ओर से किए जा रहे पुनर्वास के उपायों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन

नड्डा ने क्या कहा? 
बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से, मैं हिमंत बिस्वा सरमा और आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य को पूरी आर्थिक मदद दी जा रही है। केंद्र की टीमें यहां हुए नुकसान का जायजा ले रही हैं। हम पुनर्वास के कामों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'केंद्र असम के साथ खड़ा रहेगा'
आगे उन्होंने कहा,'मुझे मुख्यमंत्री के साथ शिवसागर जाने का मौका मिला। मैंने नुकसान का दायरा देखा है। पूरे के पूरे गांव प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर उजड़ गए हैं। इसके साथ ही फसलें और संपत्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हमने लोगों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा की। राहत का काम जारी है।  यह प्रभावित इलाकों तक पहुंचा है। भारत सरकार की ओर से मदद में कोई कमी नहीं होगी। चाहे आर्थिक मदद हो, नुकसान का मुआवजा हो या पुनर्वास, केंद्र असम के साथ खड़ा रहेगा। हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं,  मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। 


मुख्यमंत्री सरमा ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा, 'नड्डा जी ने खुद तबाही का मंजर देखा है। मुझे भरोसा है कि वे प्रधानमंत्री को हालात के बारे में बताएंगे ताकि असम के लोगों को राहत और पुनर्वास के लिए जरूरी हर तरह की मदद मिल सके।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ऊपरी असम के कई इलाके इस मॉनसून के दौरान आई सबसे भयानक बाढ़ से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बारिश और नदियों के उफान से गांवों में पानी भरने के कारण शिवसागर जिले, खासकर नजीरा सब-डिविजन और उससे सटे बिहुबोर नेपाली खुटी इलाके में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई, जमीन का कटाव हुआ और खेती की जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है।

को-डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने क्या बताया? 
इससे पहले, नजीरा की को-डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर प्रतिभा मेश्राम ने एएनआई को बताया कि हालांकि ज्यादातर इलाकों में बाढ़ की स्थिति काबू में आ गई है, लेकिन 23 जगहों पर अभी भी असर है। इनमें नेपाली खुटी सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां लोगों को फिर से बसाने की जरूरत पड़ सकती है।

मेश्राम ने यह भी कहा कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चार-पांच लोग लापता हैं और 26-27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मौसम की रोजाना जानकारी के लिए नागालैंड के पहाड़ी इलाकों के अधिकारियों के संपर्क में है, क्योंकि ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश का असर असम में बाढ़ की स्थिति पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed