फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   number of rich with assets more than 30 million doller increase by 58.4 percent in the country in five years

Report: देश में बढ़ेगी तीन करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों की संख्या, 2022 में देश में 161 अरबपति थे

Thu, 18 May 2023 05:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 05:53 AM IST
सार

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा कि देश में अरबपतियों की संख्या 2027 तक बढ़कर 195 तक पहुंचने की उम्मीद है। 2022 में देश में 161 अरबपति थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या 145 थी।

विज्ञापन
number of rich with assets more than 30 million doller increase by 58.4 percent in the country in five years
भारत में अमीरों की संख्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में तीन करोड़ डॉलर से अधिक की संपति्त वाले बेहद अमीर लोगों की संख्या अगले पांच साल में यानी 2027 तक 58.4 फीसदी बढ़कर 19,119 पहुंच सकती है। पिछले साल यह संख्या 7.5 फीसदी गिरकर 12,069 रह गई थी। 
विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा कि देश में अरबपतियों की संख्या 2027 तक बढ़कर 195 तक पहुंचने की उम्मीद है। 2022 में देश में 161 अरबपति थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या 145 थी। इसमें आगे कहा गया है कि देश में 10 लाख डॉलर से अधिक संपत्ति वाले अमीरों की संख्या बढ़कर पिछले साल 7,97,714 पहुंच गई। 2021 में इनकी संख्या 7,63,674 थी। अगले पांच साल में यह संख्या बढ़कर 16,57,272 पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर 3.8 फीसदी की गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में वैश्विक स्तर पर अत्यधिक धनवान लोगों की संख्या 3.8 फीसदी घट गई।  2021 में इनकी संख्या 9.3 फीसदी बढ़ी थी। पिछले साल भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मंदी के दुष्प्रभावों ने बेहद अमीर लोगों की संपत्ति में गिरावट आई। भारत में भी इसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed