सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha parab 2026 In Guwahati culture and tourism influence with business connections showcased in Northeast

असम तक दिखी ओडिशा की धाक: राज्य की संस्कृति, पर्यटन और कारोबार से पूर्वोत्तर का गहरा जुड़ाव

Marketing Desk मार्केटिंग डेस्क
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग ने पूर्वोत्तर में 'ओडिशा परब 2026' का सफल आयोजन किया। तीन दिवसीय जीवंत सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा भी मौजूद रहीं।

Odisha parab 2026 In Guwahati culture and tourism influence with business connections showcased in Northeast
गुवाहाटी में ओडिशा परब, उपमुख्यमंत्री हुईं शामिल - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग ने असम में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन महोत्सव 'ओडिशा परब 2026' का आयोजन किया। इसके माध्यम से ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंध, प्रवासी लोगों की सहभागिता के साथ-साथ पर्यटन एवं व्यापारिक सहयोग को रेखांकित किया गया। ओडिशा परब 2026 के दौरान संस्कृति, विरासत, पारंपरिक व्यंजन, पर्यटन संवर्धन जैसे विषयों पर खास जोर दिया गया। आयोजकों के मुताबिक संस्थागत संवाद और उद्योग सहभागिता को एक मंच पर लाने में भी यह आयोजन कारगर सिद्ध हुआ। इससे ओडिशा को पर्यटन के अग्रणी गंतव्य के रूप में भी प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos


'ओडिशा परब 2026' के दूसरे दिन उड़िया प्रवासी सम्मेलन, G2B और B2B बैठकों के साथ-साथ ओडिशा पर्यटन से जुड़े रोड शो पर फोकस किया गया। यहां आयोजित प्रवासी सम्मेलन में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने कहा कि ओडिशा परब प्रवासी उड़िया लोगों को राज्य की विकसित होती पहचान, सांस्कृतिक शक्ति और बढ़ते पर्यटन अवसरों से पुनः जोड़ने के नजरिए से एक सार्थक मंच है। उन्होंने प्रवासी समुदाय को ओडिशा और असम के बीच जन-जन के संबंध मजबूत करने वाला सांस्कृतिक दूत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं पर्यटन आदान-प्रदान राज्यों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देते हैं। ओडिशा परब में पार्वती परिदा और अशोक सिंघल के अलावा ओडिशा के पर्यटन सचिव बलवंत सिंह समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्वोत्तर में रहने वाले ओडिशा के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed