{"_id":"697f7cb5adae2ca50709f6ea","slug":"opposition-leaders-on-pakistan-to-boycott-match-against-india-in-icc-men-s-t20-world-cup-2026-imran-masood-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind Vs Pak: 'बांग्लादेशी खिलाड़ी पर हंगामा, पाकिस्तान के साथ क्यों खेलना?' विश्वकप विवाद पर बोले इमरान मसूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ind Vs Pak: 'बांग्लादेशी खिलाड़ी पर हंगामा, पाकिस्तान के साथ क्यों खेलना?' विश्वकप विवाद पर बोले इमरान मसूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Ind Vs Pak: भारत के साथ अगला आईसीसी टी-20 मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं प्रतिक्रिया दी। पार्टी के नेता इमरान मसूद ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ खेलने पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, सांसद मणिकम टैगोर ने उम्मीद जताई कि सरकार सही फैसला लेगी। पढ़ें रिपोर्ट-
Imran Masood, इमरान मसूद
- फोटो : X @ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने कहा, भारत को उनके खिलाफ खेलने पर विचार ही क्यों करना चाहिए? बीसीसीआई को इस पर सोचना चाहिए और देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को लिया था, तब इतना हंगामा हुआ था, तो फिर पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? हमें नहीं खेलना चाहिए। हमने यह बात पहले दिन से कही है। उनके साथ हमारा कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए। हमें शुरुआत से ही मना कर देना चाहिए था और पहले ही साफ कर देना चाहिए था।
क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं: मणिकम टैगोर
वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से खेल को राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता रहा है। ऐसे मामलों में फैसला क्रिकेट बोर्ड को करना चाहिए। लेकिन सरकार की भूमिका भी अहम होती है। टैगोर ने कहा, एक ऐसा भी समय था जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था। तब दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के खेल न खेलने को लेकर मजबूत राय बनी थी, क्योंकि उस समय भारत औ पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था।
ये भी पढ़ें: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम ममता बनर्जी का आरोप
उन्होंने कहा कि अगर हालात को और भड़काया गया और दोनों देशों के बीच तनाव बना रहा, तो संबंधों का सामान्य होना उतना आसान नहीं होगा, जितना हम उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस मुद्दे पर सही फैसला लेगी।
Trending Videos
#WATCH | Delhi: On Pakistan to boycott its match against India in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, Congress MP Imran Masood says, "Why is India even considering playing against them? The BCCI should think about this and not compromise the country's honour. When we signed a… pic.twitter.com/F7olYb6orb
विज्ञापन— ANI (@ANI) February 1, 2026विज्ञापन
क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं: मणिकम टैगोर
वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से खेल को राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता रहा है। ऐसे मामलों में फैसला क्रिकेट बोर्ड को करना चाहिए। लेकिन सरकार की भूमिका भी अहम होती है। टैगोर ने कहा, एक ऐसा भी समय था जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था। तब दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के खेल न खेलने को लेकर मजबूत राय बनी थी, क्योंकि उस समय भारत औ पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था।
ये भी पढ़ें: 'आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा', CEC से मुलाकात से पहले सीएम ममता बनर्जी का आरोप
उन्होंने कहा कि अगर हालात को और भड़काया गया और दोनों देशों के बीच तनाव बना रहा, तो संबंधों का सामान्य होना उतना आसान नहीं होगा, जितना हम उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस मुद्दे पर सही फैसला लेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन