{"_id":"69af65dc41d2656b84089d86","slug":"opposition-planning-no-confidence-motion-against-cec-after-speaker-tmc-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CEC: लोकसभा स्पीकर के बाद अब सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्ष को लामबंद कर रही टीएमसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CEC: लोकसभा स्पीकर के बाद अब सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्ष को लामबंद कर रही टीएमसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सार
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा होनी है। अब खबर आई है कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है और इस योजना का नेतृत्व कर रही है टीएमसी। टीएमसी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने भी इसके लिए सहमति दे दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
विस्तार
बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस इसके तत्काल बाद सीईसी के खिलाफ नोटिस देने के लिए विपक्ष को लामबंद करने में जुटी है। अगर तृणमूल प्रयास में सफल रही तो, पहला मौका होगा, जब संसद में सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
प्रस्ताव पर कांग्रेस की सहमति का दावा
तृणमूल के वरिष्ठ सांसद ने परिसर में कहा कि प्रस्ताव पर कांग्रेस सैद्धांतिक रूप से सहमत है। शुरुआती स्तर की बातचीत के बाद अन्य दलों से वार्ता जारी है। सहमति बनते ही नोटिस के लिए जरूरी 100 सांसदों के हस्ताक्षर करा लिए जाएंगे।
चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कारण प. बंगाल में करीब 60 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। उन्होंने सीईसी पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम करने के लगातार आरोप लगाए हैं। सोमवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश का मंदिर और एयरपोर्ट पर विरोध किया गया। तृणमूल को लगता है कि सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर एसआईआर को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने में कामयाबी मिल सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X