फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan media Postal services with India have resumed, parcels are still banned

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से शुरू हुई पोस्टल सर्विस, पार्सल सेवाओं पर प्रतिबंध जारी

Tue, 19 Nov 2019 05:20 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Pakistan media Postal services with India have resumed, parcels are still banned
भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव के चलते बंद की गई पोस्टल सेवाओं को एक बार फिर से चालू कर दिया गया है, लेकिन पार्सल सेवाएं अभी भी प्रतिबंधित है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 27 अगस्त से भारत से किसी भी तरह की डाक की खेप को स्वीकार नहीं किया था। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के विरोध को लेकर पाकिस्तान ने यह कदम उठाया था। 

विज्ञापन

आज शाम अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान भारत को सात चिट्ठियां सौंपेगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा भारत को डाक के जरिए पत्र भेजने या भारत से आए पत्रों को स्वीकार करने से मना करने बाद भारतीय डाक अधिकारियों ने पाकिस्तान के पते वाली डाक को रोकने पर मजबूर होना पड़ा। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान से भेजे गए पत्रों आदि को सऊदी अरब की एयरलाइंस द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं के जरिए भारत पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान के इस कदम को गैर जरूरी बताते हुए कहा था कि पूर्व में विभाजन, युद्ध या सीमापार तनाव होने पर भी डाक मेल सेवाओं को बंद नहीं किया गया। लेकिन हालिया वक्त में दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव अपने चरम पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed