Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Minister at First SCO Civilisational Dialogue Forum on India-Pakistan Relations

'बातचीत से सुलझेंगे मुद्दे': एससीओ के सभ्यता संवाद मंच में शामिल हुए पाकिस्तानी मंत्री; आतंकवाद पर क्या बोले?

Fri, 20 Nov 2026 05:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

एससीओ के पहले सभ्यता संवाद मंच में पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई। उन्होंने देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों का जिक्र किया। सीमा पार आंतकवाद पर मुसादिक मसूद मलिक ने क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट 

विज्ञापन
Pakistan Minister at First SCO Civilisational Dialogue Forum on India-Pakistan Relations
मुसादिक मसूद मलिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वैश्विक राजनीति तेजी से बदल रही है। ऐसे में सबसे आसान रास्ता उन मुद्दों पर बात करना है, जो सभी को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें संस्कृति और सभ्यताओं पर बात करनी चाहिए। यह भी समझना चाहिए कि इन सभ्यताओं ने हम सभी को किस तरह प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, यह बहुत स्वागत योग्य कदम है। मैं एससीओ का बहुत आभारी हूं कि वह ऐसे मंच आयोजित कर रहा है। ये मंच क्षेत्र के सभी देशों को एक साथ आने का मौका देते हैं। यहां ऐसे विचारों पर बात हो सकती है, जो सीमाओं से आगे जाते हैं।
विज्ञापन


सीमा पार आतंकवाद पर क्या बोले?
पाकिस्तानी मंत्री से भारत की सीमा पार आतंकवाद को लेकर चिंता के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कल जब मैं अपना बयान दूंगा, तब इस पर काफी बातचीत होगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच सभ्यताओं के पुराने संबंधों को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया। इस पर मलिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि संवाद अलग-अलग पक्षों के बीच होता है। जहां सब एक जैसे हों, वहां संवाद की जरूरत नहीं होती। वहां सिर्फ एकतरफा बात होती है। संवाद विविधता के बारे में होता है'।

ये भी पढ़ें: ईडी के रडार पर भाजपा सांसद: निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में भेजा समन; 25 नवंबर को पूछताछ

उन्होंने कहा, 'भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच अगर आप खुदाई में मिले पुराने अवशेषों को देखेंगे, तो आपको वहां भी संवाद के प्रमाण मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी और स्वागत योग्य पहल है'।


क्या भारत-पाकिस्तान संबंध सुधरेंगे?
पाकिस्तानी मंत्री से पूछा गया कि क्या पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार होगा? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे सभी देशों के संबंध बेहतर होंगे। जैसा कि आप जानते हैं, इस क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। वैश्विक राजनीति की बुनियाद बहुत तेजी से बदल रही है'। 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि हम बड़े नजरिये से चीजों को देखेंगे। इस नजरिये में हम सभी राजनीतिक मुद्दों पर बात करेंगे। सभी सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। बातचीत से जुड़े हर मुद्दे को देखेंगे। साथ ही पूरे क्षेत्र के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed