{"_id":"6af28312b71d938e6a056bf1","slug":"pawan-kalyan-divorce-anna-konidela-separation-after-13-years-marriage-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन कल्याण का पत्नी से तलाक: आंध्र के डिप्टी सीएम ने किया अन्ना कोनिडेला से अलग होने का एलान, टूटी तीसरी शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवन कल्याण का पत्नी से तलाक: आंध्र के डिप्टी सीएम ने किया अन्ना कोनिडेला से अलग होने का एलान, टूटी तीसरी शादी
Tue, 10 Nov 2026 08:06 AM IST
देवेश त्रिपाठी
आईएएनएस, हैदराबाद
आईएएनएस, हैदराबाद
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:06 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण ने पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने का एलान किया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला कर चुके हैं। सितंबर 2013 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने 13 साल की शादी खत्म करने का किया एलान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का एलान किया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर अपनी 13 साल पुरानी शादी खत्म करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ लिया गया है।
दोनों ने अपने शुभचिंतकों और करीबियों को संबोधित संयुक्त बयान में कहा, "जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही उनकी शादी खत्म हो गई है, लेकिन वे अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। बच्चों की खुशी हमेशा दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगा।
निजता का सम्मान करने की अपील
पवन कल्याण और अन्ना ने अपने बयान में इस निजी बदलाव के दौरान लोगों से समझदारी, संवेदनशीलता और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। अलग होने की घोषणा के कुछ समय बाद अन्ना कोनिडेला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। बताया गया है कि पवन कल्याण ने उनका सोशल मीडिया पर स्वागत किया था।
विज्ञापन
2013 में हुई थी शादी
पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में रूसी नागरिक अन्ना लीजनेवा से शादी की थी। दोनों का विवाह हैदराबाद के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है।
अन्ना कोनिडेला के साथ थी तीसरी शादी
पवन कल्याण ने नंदिनी के साथ 1997 में शादी की थी और दो साल में ही दोनों अलग हो गए थे। उनका अपनी पहली पत्नी से 2008 में तलाक हुआ था। इसके बाद पवन कल्याण ने रेणु देसाई से 2009 में की थी और दो साल बाद ही 2011 में दोनों अलग हो गए। पवन और रेणु का 2012 में तलाक हुआ था।
हाल ही में दी थी जन्मदिन की बधाई
पवन कल्याण और अन्ना के अलग होने की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के शुभचिंतकों को हैरानी हुई है। दोनों को एक-दूसरे के करीब माना जाता रहा है। इस साल 2 सितंबर को पवन कल्याण के 55वें जन्मदिन पर अन्ना ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की थी।
उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि आज वह ऐसे व्यक्ति का जश्न मना रही हैं, जो कई लोगों के दिलों, विचारों और प्रार्थनाओं में शामिल हैं। उन्होंने पवन कल्याण के योगदान और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव का भी जिक्र किया था।