फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Khera's sharp attack on Hardeep Puri's nomination; says it is being promoted without any hesitation.

'अमेरिका के सामने नतमस्तक सरकार': हरदीप पुरी के नामांकन पर पवन खेड़ा का तीखा हमला, कहा- बेझिझक दे रहे बढ़ावा

Wed, 28 Oct 2026 06:57 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 28 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाए जाने पर मोदी सरकार को घेरा। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के सामने झुककर पुरी को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन
Pawan Khera's sharp attack on Hardeep Puri's nomination; says it is being promoted without any hesitation.
पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि सरकार अमेरिका के सामने इतनी झुकी हुई है कि वह "बेझिझक" ऐसे व्यक्ति को बढ़ावा दे रही है, जिसके संबंध दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश से उपचुनाव के लिए पुरी के नाम को मंजूरी दी है। 74 वर्षीय पुरी अभी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव 12 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


पवन खेड़ा ने क्या कहा? 
इस नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार "वाशिंगटन के सामने इतनी नतमस्तक" है कि वह "बेझिझक" ऐसे व्यक्ति को बढ़ावा दे रही है, जिसके संबंध दोषी बाल यौन अपराधी और बाल तस्कर एपस्टीन से रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तो स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, न कि उसे राज्यसभा की सीट या मंत्री का पद दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ा ने आरोप लगाया, 'जब भारत ऊर्जा संकट से जूझ रहा है, तब हरदीप पुरी कहीं नजर नहीं आए। न कोई नेतृत्व, न कोई भरोसा - बस लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। ऐसा लग रहा था कि वे राजनीतिक गुमनामी में चले जाएंगे। लेकिन फिर अमेरिका में बैठे उनके 'बड़े भाइयों' ने उनके करियर और अपनी सेवा में बने रहने के लिए दखल दिया, और मोदी को झुकना पड़ा।' उन्होंने एक्स पर लिखा, 'एपस्टीन, ऊर्जा संकट और आर्थिक पीड़ा - यही हरदीप पुरी की असली विरासत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अमेरिकी दबाव में मोदी उन्हें कितने कार्यकाल देते हैं।'

'डबल-इंजन सबके सामने फेल हो गया'
खेड़ा ने कहा, 'एक ऐसी सरकार जो अमेरिका के सामने झुकती है, और एक ऐसा मंत्री जो भारत के लिए कुछ नहीं कर पाता। मोदी का 'डबल-इंजन' सबके सामने फेल हो गया है।' पिछले हफ्ते, कांग्रेस ने एपस्टीन के साथ पुरी की एक कथित तस्वीर को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था। पार्टी नेता राहुल गांधी ने पूछा था कि अमेरिका किस "राष्ट्र-विरोधी गद्दार" को "ब्लैकमेल" कर रहा है।


कई नेताओं और एक्स यूजर्स ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें पुरी कथित तौर पर दिवंगत अमेरिकी यौन अपराधी एपस्टीन के साथ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की थी। इस साल की शुरुआत से ही, कांग्रेस पुरी के इस्तीफे की मांग कर रही है। उनका तर्क है कि अमेरिका में जारी की गई "एपस्टीन फाइलों" में पुरी का नाम शामिल है। इससे पहले, पुरी विपक्षी दल द्वारा लगाए गए इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed