{"_id":"6aa8e590365626bd460ee4c2","slug":"plot-for-major-attack-foiled-explosives-found-in-a-bag-at-vijayawada-bus-stand-in-andhra-pradesh-area-sealed-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर लावारिस बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर लावारिस बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, यात्रियों में मचा हड़कंप
Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, विजयवाड़ा
एएनआई, विजयवाड़ा
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 AM IST
सार
विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टैंड पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैग से 46 जिलेटिन स्टिक और 50 डेटोनेटर बरामद किए। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
बस स्टैंड संदिग्ध बैग मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टैंड पर एक संदिग्ध बैग मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पुलिस को उसमें से जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर मिले। बस स्टैंड पर लावारिस बैग देखकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कृष्णा लंका पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद इलाके को सील किया गया है यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
शुरुआती जांच में क्या मिला?
बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैग में 46 जिलेटिन स्टिक और 50 डेटोनेटर थे। कृष्णा लंका सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने कहा, 'विस्फोटकों को खदान में ब्लास्टिंग के मकसद से ले जाया जा रहा था।' विस्फोटकों के स्रोत और उन्हें बस स्टैंड तक लाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।