फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Addresses Public Rally in Navsari, Launches Development Projects Worth Over Rs 35,000 Crore

गुजरात में पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन: नवसारी में जनसभा को किया संबोधित, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Tue, 08 Sep 2026 04:22 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, वडोदरा
एएनआई, वडोदरा Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान नवसारी में जनसभा को संबोधित किया और वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वडोदरा के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए लोगों से शहर को साफ रखने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व, बुलेट ट्रेन और विकास कार्यों को लेकर उत्साह जताया।

विज्ञापन
PM Modi Addresses Public Rally in Navsari, Launches Development Projects Worth Over Rs 35,000 Crore
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नवसारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुजरात में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। इससे पहले उन्होंने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विज्ञापन


नवसारी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
नवसारी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए गुजरात के विकास, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का मंच पर स्वागत और अभिनंदन भी किया गया। नवसारी से ही पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) पर चार मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इससे माल परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

वडोदरा में 35 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य

नवसारी पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इन परियोजनाओं में रेल, सड़क, आवास, जल आपूर्ति, शहरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े काम शामिल हैं। प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में युवाओं का जोश

वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी से संवाद किया और उनके साथ बातचीत का अनुभव साझा किया। कई युवाओं ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देखने का मौका मिल रहा है। युवाओं ने पीएम मोदी की सकारात्मक सोच और जेनजी को आगे बढ़ाने पर दिए जा रहे जोर की भी तारीफ की। कुछ छात्रों ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर उत्साह जताया। उनका कहना था कि इससे गुजरात के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, युवाओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य में और काम होने की उम्मीद भी जताई।

‘वाह... मेरा वडोदरा’, पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में चलाए गए स्वच्छता अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों ने जिस तरह मिलकर सफाई अभियान चलाया, वह जनभागीदारी और सेवाभाव की मिसाल है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अभियान से जुड़े वीडियो देखे और लोगों की भागीदारी देखकर उन्हें गर्व हुआ। उन्होंने कहा, “वाह... मेरा वडोदरा!” प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि सफाई अभियान को केवल उनके दौरे तक सीमित न रखें। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं, इसलिए शहर की स्वच्छता लगातार बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अनुसार, स्वच्छता और पर्यावरण अभियान के तहत पौधारोपण के लिए करीब 20 लाख पौधे वितरित किए गए। अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मचारियों और नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के जरिए किया गया स्वागत भी सम्मान का एक तरीका है।

खास कलाकृति लेकर पहुंचे शख्स

कार्यक्रम में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी को खास ‘इंप्रिंट आर्ट’ भेंट करने पहुंचे थे। यह कलाकृति रीसाइकल किए गए कागज से तैयार की गई थी। उन्होंने बताया कि यह काम स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर सामुदायिक स्तर पर किया जाता है। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर अधिक भीड़ होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो पाने का उन्हें मलाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed