सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, Kharge, Rahul Gandhi pay tribute to Former PM Manmohan Singh on his birth anniversary

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती आज; पीएम मोदी, खरगे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 26 Sep 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Manmohan Singh Birth Anniversary: आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत नेताओं और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सलाम किया।

PM Modi, Kharge, Rahul Gandhi pay tribute to Former PM Manmohan Singh on his birth anniversary
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को अविभाजित पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वे एक बेहद साधारण परिवार से निकलकर देश के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्रियों में से एक बने और बाद में सार्वजनिक जीवन में आए। उनका निधन पिछले साल दिसंबर महीने में हुआ था।
Trending Videos


पीएम मोदी ने किया याद
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को याद करते हैं।' पीएम मोदी ने उनके प्रधानमंत्री रहते हुए और वित्त मंत्री के रूप में निभाई गई भूमिकाओं को देश के विकास में अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें 'भारत की आर्थिक परिवर्तन का सौम्य शिल्पकार' करार दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'डॉ. मनमोहन सिंह विनम्रता और बुद्धिमत्ता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों को ही अपनी पहचान बनने दिया। उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने नए अवसरों के द्वार खोले, एक समृद्ध मध्यवर्ग का निर्माण किया और लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला।
 

उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह हमेशा न्याय और समावेशिता में विश्वास रखते थे। उनकी नीतियों ने यह सुनिश्चित किया कि विकास के साथ करुणा और कल्याणकारी योजनाएं भी जुड़ी रहें, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा 'उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा न केवल संभव है, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत और समावेशी भारत का सपना दिखाती रहेगी।'

राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, गरीब और वंचित वर्ग के लिए उनके साहसिक फैसले, और मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान हमें हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'उनकी सादगी, विनम्रता और ईमानदारी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।'
 

डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर
डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक सफर एक अर्थशास्त्री से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का रहा। वे 1991-1996 तक पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की ऐतिहासिक शुरुआत की। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर सरकारी नियंत्रण कम हुआ और भारत के विकास का नया दौर शुरू हुआ। वहीं साल 2004-2014 तक उन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में देश ने तेज आर्थिक विकास देखा और कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed